फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृतार्थ की बलि: जसोदन ने परिवार और विद्यालय की चाह में बुझा दिया इकलौता चिराग; मासूम के पिता ने जताया था ये शक

Fri, 27 Sep 2024 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
1 of 12
hathras murder - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के रसगवां स्थित डीएल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक दिनेश बघेल के पिता जसोदन ने अपने परिवार और विद्यालय की बरक्कत की चाह में गांव तुरसेन निवासी श्रीकृष्ण के घर का इकलौता चिराग बुझा दिया। गांव तुरसेन निवासी श्रीकृष्ण के एक बेटा था और बेटी हैं। इन दोनों से घर में रौनक रहती थी। श्रीकृष्ण ने अपने बेटे को इंजीनियर बनाने के लिए अच्छी पढ़ाई कराने की सोची थी। इसके चलते उन्होंने अपने कलेजे के टुकड़े को अपने से दूर डीएल पब्लिक स्कूल के छात्रावास में छोड़ दिया था। 
 
विज्ञापन

2 of 12
Hathras Murder - फोटो : अमर उजाला
उन्हें क्या पता था कि उनके बेटे के साथ यह घटना हो जाएगी और उनके घर का इकलौता चिराग बुझ जाएगा। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि विद्यालय प्रबंधक दिनेश बघेल का पिता तांत्रिक क्रिया करता था। 

 
विज्ञापन

3 of 12
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इस कारण वह पूरे गांव में भगत जी के नाम से मशहूर था। वह यह तांत्रिक क्रिया स्कूल के किनारे बने खुद के नलकूप पर करता था। बताया जाता है कि दिनेश बघेल ने जब विद्यालय बनाया तो उसने बाजार और बैंक से कर्ज लिया था। 

 

4 of 12
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इस कर्ज से मुक्ति पाने, अपने विद्यालय और परिवार की बरक्कत के लिए वह तांत्रिक क्रियाएं कर रहा था। इसके चलते जसोदन ने विद्यालय में पढ़ने वाले कृतार्थ से पहले राज की बलि देने की भूमिका तैयार की थी, लेकिन राज बच गया। 

 
विज्ञापन

5 of 12
Hathras Murder - फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात को बलि देने के लिए कृतार्थ को चुना गया। जब रात्रि में करीब 10 बजे सभी सो गए तो बच्चों के साथ हॉल में सो रहा रामप्रकाश सोलंकी कृतार्थ को अपनी गोदी में उठाकर तांत्रिक क्रिया के जरिये बलि देने के लिए लेकर चला। 
 
विज्ञापन

6 of 12
Hathras Murder - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उसकी आंख खुल गई। जसोदन ने राम प्रकाश सोलंकी के साथ मिलकर गला दबाकर कृतार्थ की जान ले ली। एएसपी अशोक कुमार के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब हॉस्टल में सभी बच्चे सो गए तो स्कूल का शिक्षक राम प्रकाश सोलंकी रात को 12 बजे कृतार्थ के पास पहुंचा और सोते हुए उसे गोद में उठाकर बाहर आ गया।
विज्ञापन

7 of 12
Hathras Murder - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान कृतार्थ की आंख खुल गई। वह रोने लगा। इस पर शिक्षक रामप्रकाश ने बच्चे के मुंह को दबा दिया और नीचे ले आए। इसी दौरान नीचे प्रधानाचार्य कक्ष के बाहर बिछे हुए तख्त पर लिटाकर गला दबा दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। 

 

8 of 12
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इस घटना को अंजाम देने के दौरान कंप्यूटर शिक्षक वीरपाल उर्फ वीरू निवासी ग्राम बंका थाना मुरसान, प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह पुत्र राधेश्याम निवासी बढा लहरोली घाट थाना बल्देव जनपद खड़े होकर निगरानी करते रहे। 

 

9 of 12
Hathras Murder - फोटो : अमर उजाला
कृतार्थ के पिता ने तंत्र विद्या के चलते मारने का संदेह किया था जाहिर
रविवार की सुबह जब विद्यालय प्रबंधक दिनेश बघेल की गाड़ी में सादाबाद में जलेसर रोड पर कृतार्थ का शव मिला था तो उसके पिता ने यह संदेह जाहिर किया था कि उसके बेटे को विद्यालय प्रबंधक के पिता ने तांत्रिक क्रिया के चलते मार दिया है। 

 

10 of 12
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इस बिंदु को पुलिस ने उस दौरान दरकिनार कर दिया था। इस कारण घटना के खुलासे में देरी हो गई। अगर पिता के आरोपों पर तब ही पुलिस ने ध्यान दिया होता तो मामले की तह तक पहुंचने में इतनी मशक्कत नहीं करनी पड़ती।

11 of 12
hathras murder - फोटो : अमर उजाला
स्कूल के पास बलि देने की थी योजना
स्कूल से करीब 15 कदम दूर ट्यूबवेल की कोठरी में कृतार्थ की बलि देने की योजना थी। वहां रस्सी से गला दबाकर बलि देनी थी। पुलिस ने कोठरी से रस्सी, धार्मिक तस्वीरें, एक चाभी बरामद की है।

 
विज्ञापन

12 of 12
Hathras Murder - फोटो : अमर उजाला
तंत्र विद्या के चलते कृतार्थ की हत्या की गई है। इस मामले में विद्यालय प्रबंधक के पिता, प्रबंधक, प्रधानाचार्य, दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है।-अशोक कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें