हाथरस के बिटिया प्रकरण में जातीय दंगे की साजिश रचने और कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन द्वारा भड़काऊ बयान देने के मुकदमों में एसटीएफ ने विवेचना तेज कर दी है। इसी क्रम में एसटीएफ ने अलीगढ़ पहुंचकर कांग्रेस नेता जीवन से पूछताछ की। इस दौरान जीवन ने एसटीएफ के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह कई साल हाथरस कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे हैं, हर वर्ग की सेवा की है।
विज्ञापन
2 of 6
कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन
- फोटो : अमर उजाला
उस रात माहौल के बीच भावनाओं में बहकर कुछ कह दिया होगा, मगर किसी जाति या धर्म को लेकर मन में कोई भाव नहीं है। बता दें कि चंदपा पुलिस भी पूर्व में इस मुकदमे में जीवन को चंदपा बुलाकर पूछताछ कर चुकी है। हाथरस प्रकरण में शासन के निर्देश पर यह मुकदमा दर्ज कराया गया था कि इस प्रकरण की आड़ में जातीय दंगा कराने की साजिश रची गई थी।
विज्ञापन
3 of 6
बिटिया के घर के बाहर बैठे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन के खिलाफ भी भड़काऊ बयान देने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उनके भाषण का वीडियो भी वायरल हुआ था। यह दोनों मुकदमे चंदपा थाने में दर्ज हैं। इनकी विवेचना एसटीएफ की सौंप दी गई है। जातीय दंगे की साजिश के मुकदमे की विवेचना एसटीएफ की नोएडा शाखा कर रही है तो श्यौराज जीवन के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना बरेली शाखा कर रही है। सोमवार को बरेली से एसटीएफ की टीम चंदपा थाने आई थी और वहां रिकॉर्ड खंगाले थे।
4 of 6
आरोपियों के घर में पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद बिटिया के गांव पहुंचकर एसटीएफ ने बिटिया के परिजनों से जीवन के बारे में पूछताछ की थी। सोमवार शाम को एसटीएफ अलीगढ़ पहुंची और श्यौराज जीवन से पूछताछ की। उनका जो वीडियो वायरल हुआ था, उसको लेकर भी बातचीत थी। इस मामले में श्यौराज जीवन का कहना है कि एसटीएफ की टीम ने उनसे इस मामले में पूछताछ की है। उन्होंने भी एसटीएफ के समक्ष अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
5 of 6
पीड़िता के घर फिर पहुंची एसआईटी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
जीवन का कहना है कि जब वह बिटिया के गांव गए थे तो वहां का माहौल काफी भयावह था। जीवन का कहना है कि भावनाओं में बहकर उन्होंने कुछ कह दिया था। उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह से निराधार हैं। किसी भी जाति के लिए उनकी गलत भावना कभी नहीं रही। किसी जाति विशेष के लिए कोई बात भी उन्होंने नहीं कही। वह कांग्रेस के सिपाही हैं। हर जाति और धर्म के लोगों की उन्होंने हमेशा मदद की है। कई साल हाथरस में जिलाध्यक्ष रहे हैं। जीवन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में एसटीएफ ने यह उनसे दूसरी बात पूछताछ की है और दोनों बार की बातचीत में संतुष्ट होकर गई है।
चैनल पर प्रसारित स्टिंग की सीडी बताएगी सच्चाई
श्यौराज जीवन ने एसटीएफ से बातचीत में टीवी पर प्रसरित खबर के मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें फंसाया गया। इस पर एसटीएफ की ओर से उन्हें भरोसा मिला कि आप परेशान न हों। वह सीडी की जांच साफ कर देगी। अगर टीवी पर प्रसारित खबर की सीडी से छेड़छाड़ या कटिंग हुई होगी तो जांच में साफ हो जाएगा। उसके बाद किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं।