हाथरस के बिटिया प्रकरण में सीबीआई की जांच जारी है। मंगलवार को फिर सीबीआई की टीम फिर से गांव पहुंची। टीम ने आरोपियों के परिजनों से फिर गहनता से पूछताछ की। टीम ने आसपास खेतों और रास्तों को भी देखा। करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ के बाद टीम वहां से लौट आई।
विज्ञापन
2 of 5
आरोपियों के घर सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के परिजनों ने टीम के सामने अपना पक्ष रखा। सीबीआई की टीम ने आरोपियों के घर जाकर उनके परिजनों से पूछताछ की। टीम ने उनके घरों की छत पर चढ़कर वहां से घटनास्थल की दूरी भी देखी। इसके बाद टीम ने आरोपियों के घरों के निकट के खेतों का भी निरीक्षण किया और वहां भी बारीकी से छानबीन की। करीब डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद टीम वहां से चली गई।
विज्ञापन
3 of 5
आरोपियों के घर सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी रामू के पिता राकेश ने बताया कि उन्होंने टीम को बताया है कि जब घटना हुई तो उस समय बाजरे की फसल खड़ी हुई थी। जब चार लोग एक साथ खेत में घटना के बाद भागेंगे तो बाजरा बिछ जाएगा।
4 of 5
घटनास्थल पर जांच करती सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
रास्ता भी बन जाएगा। वहां ऐसी स्थिति थी ही नहीं। वहीं एक आरोपी की मां ने बताया कि उसका बेटा नाबालिग है, लेकिन उन्होंने कोई भी अर्जी इस सिलसिले में कोर्ट में नहीं दी है। टीम ने उनसे यही पूछा था कि इससे पहले उनका बेटा कहां पढ़ता था तो उन्होंने बताया कि मेरा बेटा गांव के ही स्कूल में पढ़ता था।
बिटिया के घर के बाहर बैठे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने श्यौराज जीवन से की पूछताछ
हाथरस कांड की आड़ में जातीय दंगे की साजिश रचने और कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन द्वारा भड़काऊ बयान देने के मुकदमों में एसटीएफ ने विवेचना तेज कर दी है। इसी क्रम में एसटीएफ ने अलीगढ़ पहुंचकर कांग्रेस नेता जीवन से पूछताछ की। इस दौरान जीवन ने एसटीएफ के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह कई साल हाथरस कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे हैं, हर वर्ग की सेवा की है। उस रात माहौल के बीच भावनाओं में बहकर कुछ कह दिया होगा, मगर किसी जाति या धर्म को लेकर मन में कोई भाव नहीं है।