बिटिया के पिता ने अपनी सहमति से सात में से पांच पशुओं को अपने रिश्तेदारों को दे दिया है। बिटिया के पिता का कहना है कि अधिक काम होने की वजह से वह परिवार में पशुओं का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने रिश्तेदारों से लिखित सुपुर्दगी लेने के बाद पशुओं को रिश्तदारों को ले जाने की इजाजत दी है।
विज्ञापन
2 of 5
पशुओं को ले गए रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के पिता के रिश्तेदार रविवार को उनके पशुओं को लेने के लिए गांव पहुंचे। पशुओं को गांव से बाहर ले जाने की सूचना पर तत्काल प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने बिटिया के परिजनों से वार्ता की।
विज्ञापन
3 of 5
हाथरस कांड
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के पिता ने बताया कि काम की अधिकता की वजह से पशुओं की देखभाल नहीं हो पा रही है। इस कारण वह अपने रिश्तेदारों को देखभाल के लिए पशुओं को दे रहे हैं। उन्होंने डीएम के नाम एक सहमति पत्र दिया।
4 of 5
Hathras case
- फोटो : अमर उजाला
इस पत्र में कहा गया है कि उनके पास वर्तमान में सात पशु हैं। काम की अधिकता के कारण वह परिवार की सहमति से एक भैंस, तीन पड़िया अपने फिरोजाबाद वाले रिश्तेदार व एक पड़िया गोंडा के रिश्तेदार को दे रहे हैं। इसी तरह सुपुर्दगी का एक पत्र रिश्तेदारों से भी लिया गया।
बिटिया के घर के बाहर बैठे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि बिटिया प्रकरण में सीबीआई की टीम रविवार को फिर बिटिया के गांव पहुंची थी। सीबीआई ने मृतका व आरोपियों के परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम दोपहर करीब साढ़े 11 बजे मृतका के दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए अपने साथ शिविर कार्यालय ले गई। वहीं टीम कुछ देर बाद फिर से गांव पहुंची और चारों आरोपियों के पिता को अपने साथ गाड़ी से शिविर कार्यालय में पूछताछ के लिए ले आई। शाम पांच बजे तक मृतका के भाइयों से पूछताछ की गई।