फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dr Aastha Murder Case: चरित्र पर शक और खराब नीयत, भरोसा टूटा तो अरुण ने लिया पत्नी को खत्म करने का फैसला

Tue, 19 Oct 2021 09:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Dr Aastha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ की मेडिकल ऑफिसर डॉ. आस्था अग्रवाल के हाईप्रोफाइल हत्याकांड में जो सच सामने आया है, वह वाकई चौंकाने वाला है। आस्था की हत्या सहित कई बातें खुद अरुण ने पुलिस पूछताछ में स्वीकारी हैं। पुलिस के अनुसार अरुण और आस्था दंपती के बीच विवाद का बड़ा कारण एक दूसरे के चरित्र पर संदेह रहा। एक तरफ आस्था को अरुण पर भरोसा न था। वहीं अरुण को आस्था और उसके करीबी मनीष चौधरी को लेकर संदेह था। शायद अविश्वास की यही नींव थी कि आस्था अरुण पर मकान व ऑक्सीजन प्लांट खुद के नाम कराने का दबाव बना रही थी। अरुण के अनुसार उसके साथ पिछले दिनों मनीष ने यह दबाव बनाते हुए मारपीट तक की थी। जिसके बाद कई दिन तक वह प्लांट पर ही रुका और बेहद मानसिक तनाव में रहा। इसी बीच प्लांट के गार्ड विकास ने उसका दर्द समझते हुए हत्या में मदद के लिए भाड़े पर अपराधी मुहैया कराए।
 
विज्ञापन

2 of 8
dr agrawal - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार पूछताछ में अरुण ने स्वीकारा कि वह अपनी पत्नी के व्यवहार और मनीष से करीबी को लेकर जब भी रोकटोक करता था, तो वह गाली गलौज करती थी। इसे लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। विवाद से बचने के लिए वह अक्सर घर के बाहर रुकता था। इस पर वह अरुण पर तरह तरह के लांछन लगाती थी। 
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच आस्था यह सोचकर उस पर वह मकान व प्लांट अपने नाम करने का दबाव बनाने लगी थी कि कहीं अरुण अपने शौक में संपत्तियां बर्बाद न कर दे। आस्था की मदद करते हुए दबंग छवि का मनीष उसे इसके लिए तरह तरह से धमकाता और डराता था। इतना ही नहीं, मारपीट तक की गई थी।

4 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
ट्यूटर को जल्दी बाहर भेजा, फिर की हत्या
पुलिस के अनुसार घटना वाली शाम करीब साढ़े सात बजे अरुण अपने साथ तीनों आरोपियों को अपनी सफेद वरना कार संख्या यूपी 13 जैड 1112 से अपने घर लेकर पहुंचा। कार घर से कुछ कदम पहले ही रोक दी थी। तीनों को वहीं छोड़कर घर के अंदर गया। इस दौरान बच्चों को ट्यूटर पढ़ा रहा था। इस पर उसने ट्यूटर से कहा कि बच्चों को कहीं घुमाने ले जाना है। आप जल्दी पढ़ाकर चले जाएं।
विज्ञापन

5 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह बाहर तीनों के पास आया और वहीं काफी देर तक शराब पी। इस दौरान पत्नी ने अरुण को फोनकर अंदर आने को कहा तो दोनों में फोन पर तकरार भी हुई। इसी बीच ट्यूटर के जाने के बाद अरुण तीनों को अंदर लेकर पहुंचा। पहले बच्चों को एक कमरे में किया। फिर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

6 of 8
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी समय आस्था ने अपनी सहेली को किया मैसेज
पुलिस के अनुसार अरुण ट्यूटर को जल्दी जाने की कहकर बाहर जाकर भाड़े के अपराधियों संग शराब पी रहा था। तभी आस्था को उसकी बातों से कुछ संदेह हो गया था। उसने इसी समय अपनी महिला मित्र को मैसेज किया था कि उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है। अगर उसे कुछ हो जाए तो बच्चों को बहन के पास पहुंचवा देना।
विज्ञापन

7 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गला घोंटने से नहीं मरी थी आस्था, तब लगाया फंदा
पुलिस के अनुसार घटना से पहले जब अरुण व आस्था में झगड़ा शुरू हुआ और बच्चे बीच में बोलने लगे तो अरुण व पवन बच्चों को डराकर बाहर के कमरे में ले गए। जहां टीवी की आवाज तेज कर दी।
विज्ञापन

8 of 8
Dr Aastha Aggarwal death case - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद चारों ने मिलकर हाथ पैर पकड़ते हुए  पहले आस्था का गला दबाया। गला दबाने से आस्था की मौत नहीं हुई, वह बेसुध स्थिति में आ गई। बाद में रस्सी के फंदे से उसका गला घोंटकर आत्महत्या दर्शाने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें