भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 60 वर्षीय खानचंद लंबे समय से चौथी स्टेज के लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। वहीं, पिता के अंतिम संस्कार के बाद रिंकू सिंह आज टीम इंडिया से जुड़ने के लिए रवाना हो जाएंगे।अलीगढ़ के लाल ने फिर राष्ट्र प्रथम साबित कर दिया।
जिन कंधों पर शुक्रवार को पिता की अर्थी का बोझ था, आज शनिवार को उन्हीं पर करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें और तिरंगे की आन होगी। अलीगढ़ के लाल रिंकू सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए राष्ट्र प्रथम है। वे शनिवार दोपहर 12 बजे अपनी व्यक्तिगत पीड़ा को पीछे छोड़ टीम इंडिया से जुड़ने के लिए रवाना हो जाएंगे।
टी-20 वर्ल्ड कप के इस रोमांचक मोड़ पर रिंकू की मौजूदगी टीम इंडिया के लिए संजीवनी से कम नहीं है। भारत और पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले में रिंकू ने जब विजयी चौका लगाया था, तब बीमारी के चलते बिस्तर पर लेटे पिता खानचंद की आंखें खुशी से चमक उठीं थीं।
विज्ञापन
2 of 11
रिंकू सिंह की पिता की अंतिम यात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बेहद भावुक होकर कहा था, मेरी तबीयत खराब है, पर बेटे के इस चौके ने मुझे ठीक कर दिया। पिता की वह आखिरी खुशी अब रिंकू के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले करो या मरो के मुकाबले में सबसे बड़ी प्रेरणा बनेगी।
विज्ञापन
3 of 11
रिंकू सिंह की पिता की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सचिन और विराट जैसी कर्तव्यनिष्ठा
रिंकू सिंह का यह फैसला देश के महान क्रिकेटरों की याद दिलाता है। क्रिकेट जगत ने पहले भी देखा है कि कैसे सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने पिता के निधन के तुरंत बाद मैदान पर उतरकर देश के प्रति अपना फर्ज निभाया था। अब उसी गौरवशाली और अनुशासित परंपरा में रिंकू सिंह का नाम भी सुनहरे अक्षरों में जुड़ गया है।
4 of 11
मोक्षधाम में रिंकू सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेसुध होकर गिरी मां
पिता के जाने की खबर जब ओजोन सिटी स्थित आवास पर पहुंची, तो वहां का मंजर कलेजा चीर देने वाला था। ग्रेटर नोएडा के अस्पताल से घर लाते समय तक मां बीना को यह बताया गया था कि डॉक्टर ने उन्हें घर ले जाने को कहा है, लेकिन जैसे ही घर की चौखट पर सच सामने आया, मां बेसुध होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
5 of 11
रिंकू सिंह की पिता की अंतिम यात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन नेहा और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे परिवार को ढांढस बंधाने के बाद रिंकू ने भारी मन से लेकिन मजबूत इरादे के साथ देश के लिए खेलने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
6 of 11
रिंकू सिंह की पिता की अंतिम यात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिशन वेस्टइंडीज, रविवार को अहम मुकाबला
भारतीय टीम इस समय सेमीफाइनल की दौड़ में है। रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहद निर्णायक मैच है। रिंकू शनिवार को अलीगढ़ से निकलकर सीधे टीम इंडिया के बायो-बबल में शामिल होंगे।
विज्ञापन
7 of 11
रिंकू सिंह के पिता खानचंद की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहीं रहे रिंकू सिंह के पिता खानचंद
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 60 वर्षीय खानचंद लंबे समय से चौथी स्टेज के लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में सुबह 4:30 बजे अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से सुबह 10 बजे अलीगढ़ में ओजोन सिटी स्थित गोल्डन एस्टेट स्थित उनके आवास पर पहुंचा। रिंकू सिंह के पिता के निधन की सूचना पाकर उनके आवास पर भीड़ लग गई।
8 of 11
रिंकू सिंह के पिता खानचंद की फाइल फोटो और मोक्षधाम में रिंकू सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबर मिलते ही रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप के बीच अपने व्यस्त शेड्यूल को छोड़कर दोपहर दो बजे चेन्नई से अलीगढ़ स्थित अपने आवास ओजोन सिटी गोल्डन एस्टेट पहुंचे। पिता के पार्थिव शरीर को देखकर रिंकू अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने नम आंखों से पिता की अर्थी को कांधा दिया। दोपहर तीन बजे शंकर विहार स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी।
9 of 11
पिता की अंतिम यात्रा में रिंकू सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिंकू सिंह को अंतरराष्ट्रीय ऊंचाइयों तक पहुंचाने में खानचंद का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वे गैस एजेंसी में सिलिंडर डिलीवरी का काम करते थे। आर्थिक तंगी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी रिंकू के सपनों के आड़े आने वाली बाधाओं को महसूस नहीं होने दिया।
10 of 11
रिंकू सिंह की पिता की अंतिम यात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खानचंद अपने पीछे पत्नी बीना, चार बेटे (सोनू, मुकुल, शीलू, रिंकू) और बेटी नेहा को छोड़ गए हैं। रिंकू पांच भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। उनकी सगाई पिछले साल 8 जून 2025 को लखनऊ में मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ हुई थी।
पिता की अंतिम यात्रा में रिंकू सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीसीसीआई अध्यक्ष ने व्यक्त किया शोक
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एक्स पर शोक संवेदना व्यक्त करते लिखा है कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। सांसद सतीश गौतम, विधायक अनिल पाराशर और पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू सहित कई प्रतिष्ठित लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।