फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है अलीगढ़ स्मार्ट सिटी: पहली बारिश ने नगर निगम के दावों पर फेर दिया पानी, तस्वीरें बयां कर रहीं हाल

Tue, 25 Jun 2024 04:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
1 of 12
बारिश से पानी घरों में भी कर गया प्रवेश - फोटो : नितिन गुप्ता
पिछले कई दिन से हो रही उमस भरी गर्मी के बीच पहली बारिश से 24 जून दोपहर कुछ राहत जरूर मिली। मगर यह बारिश शहर पर आफत बनकर टूटी है। आलम ये रहा कि शहर जलमग्न हो गया। 
विज्ञापन

2 of 12
रेलवे ट्रैक पर भी पहुंचा पानी - फोटो : संवाद
नालों की सफाई न होने से बारिश का पानी ओवरफ्लो हो गया। पानी के तेज बहाव से रेलवे की दशकों पुरानी जर्जर हो चुकी 15 मीटर लंबी चहारदीवारी ढह गई। इससे कई इलाकों का पानी सीधे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया।
विज्ञापन

3 of 12
पॉश कॉलोनी में भी सड़क पानी से बनी तालाब - फोटो : संवाद
शायद ही कोई चौक-चौराहा, गलियां, सड़क, बाजार, कालोनियां-बस्तियां बची हों, जहां जलभराव न हुआ हो। सरकारी दफ्तरों और आवासों में भी पानी भर गया।

4 of 12
पानी बंद पड़ गए वाहन, मारना पड़ा धक्का - फोटो : संवाद
24 जून दोपहर करीब 1.45 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश एक घंटे तक होती रही। इसके बाद पंद्रह मिनट तक हल्की बारिश हुई। बारिश से शहर में जलभराव हो गया। इसके चलते सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पानी की निकासी के लिए चालू किए गए पंपिंग सिस्टम भी जवाब दे गए।
विज्ञापन

5 of 12
बाजार में मुख्य सड़क भी पानी से ढकीं, आधे डूबे वाहन - फोटो : संवाद
पिछले दो माह से नगर निगम द्वारा किए जा रहे नाला-नालियों की सफाई के दावे ध्वस्त दिखे। चोक पड़े नाले-नालियों के कारण हर तरफ पानी भर गया। जलभराव व गंदगी ने लोगों के लिए दुश्वारियां पैदा कर दीं। कई इलाके टापू में तब्दील हो गए। कई इलाकों के घरों में पानी भर गया। सड़कों पर पानी हिलोरे मार रहा था। पानी में चले दोपहिया व चौपहिया वाहन बंद हो गए।
विज्ञापन

6 of 12
घर भी नजर आने लगा स्वीमिंग पूल - फोटो : संवाद
लोग एक से दो फुट तक भरे पानी में वाहनों को खींचते और धक्का लगाते दिखे। वाहन बंद होने की सबसे अधिक घटनाएं रामघाट रोड, मैरिस रोड, खैर रोड, स्टेशन रोड, आगरा रोड, उदय सिंह जैन रोड पर दिखी। कुछ जगहों पर लोग वाहनों को साइड में लगाकर चले गए।
विज्ञापन

7 of 12
पानी घरों में पहुंचा, बाल्टी से पानी बाहर निकालता युवक - फोटो : संवाद
जलभराव के कारण बाद शहर के मुख्य मार्गों पर जाम लगा रहा। रामघाट रोड का हाल सबसे बुरा था। क्वार्सी से सेंटर प्वाइंट तक आने में लोगों को करीब दो घंटे का समय लग गया। आगरा रोड पर मदार गेट चौराहे से लेकर सासनी गेट तक जाम लगा रहा। इस दौरान पानी भरा होने के कारण पुलिसकर्मी भी नदारद रहे। इस दौरान मैरिस रोड चौराहा, एटा चुंगी, अचलताल, बारहद्वारी आदि इलाकों में तो जाम के चलते घंटों तक मारामारी के हालात रहे।

8 of 12
पानी में चलना हुआ मुश्किल, गिरते हुए देखे गए लोग - फोटो : संवाद
 मूसलाधार बारिश एक घंटे तक होती रही। इसके बाद पंद्रह मिनट तक हल्की बारिश हुई। रामघाट रोड, मैरिस रोड, खैर रोड, स्टेशन रोड, आगरा रोड, उदय सिंह जैन रोड सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। 

9 of 12
बुलेट हो या बाइक, पानी में गिरते देखे गए - फोटो : संवाद
मानसून पूर्व की एक घंटे की पहली बारिश में शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ। नाला सफाई के दावे नालों में ही डूबे दिखे। 

10 of 12
बारिश में मां के साथ बच्चा आनंद लेता हुआ - फोटो : संवाद
 आचार संहिता के बीच ही चुनाव आयोग की अनुमति के बाद नाला सफाई का टेंडर करा दिया गया था, लेकिन एक माह बाद भी सफाई अभियान पूरा नहीं हो पाया है। यह काम कब तक पूरा होगा..? इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

11 of 12
बारिश में मौज-मस्ती करते युवक - फोटो : संवाद
कुछ देर की बारिश में नालों में पड़ी गंदगी सड़कों पर आ जाती है। बारिश के मौसम में चारों तरफ गंदा पानी बहता देखा जा सकता है।
विज्ञापन

12 of 12
पानी में कहीं रूकना जाए गाड़ी - फोटो : संवाद
बारिश ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की पोल खोल दी। शहर के अधिकतर इलाकों में जलभराव पूरी कहानी बयां कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें