विश्व हिंदू परिषद द्वारा 18 से 32 आयु वर्ग के करीब 200 युवाओं को फिरोजाबाद में कमांडो ट्रेनिंग (शौर्य प्रशिक्षण वर्ग) दिया जा रहा है। इसमें अलीगढ़ के 108 सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 14 जिलों के 200 चयनित युवक हैं।
विज्ञापन
2 of 5
ट्रेनिंग ले रहे बजरंग दल के युवा
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के जलेसर रोड स्थित बाबा बच्चू सिंह विद्या मंदिर में 26 मई से चल रहे ट्रेनिंग का समापन 2 जून को होगा। इसमें अलीगढ़ देहात के 90 एवं शहर के 18 युवक ट्रेनिंग ले रहे हैं। ये विहिप की युवा इकाई बजरंग दल के चयनित कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ट्रेनिंग ले रहे बजरंग दल के युवा
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं को युद्ध कला, विपरीत स्थिति में बंकर में घुसना, नि:युद्ध, लाठी चलाने, निशानेबाजी, कमांडो की तरह रस्सी पर चलना, बाधा दौड़ और तरह-तरह के बाधाओं को पार करना आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
4 of 5
ट्रेनिंग ले रहे बजरंग दल के युवा
- फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री रामकुमार आर्य बताते हैं कि विहिप का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग कमांडो ट्रेनिंग की तरह होता है। इसमें बिना अस्त्र-शस्त्र युद्ध आदि के अलावा आंदोलन, भीड़ नियंत्रण, आपदा की स्थिति में बचाव आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।
ट्रेनिंग ले रहे बजरंग दल के युवा
- फोटो : अमर उजाला
इसके अतिरिक्त युवाओं को मानसिक, बौद्धिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित ट्रेनिंग दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग में अलीगढ़ के अतिरिक्त हाथरस,
फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, आगरा, मथुरा, बदायूं, बरेली आदि के युवक शामिल हैं।