दवा व्यापारी के बेटे का मोबाइल पुलिस ने जांच के मकसद से सुरक्षित रख लिया है। हालांकि बैटरी न होने के कारण बंद हो गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में मोबाइल की कुछ चैट और कॉल डिटेल सर्विलांस के जरिए निकाली गई हैं।
अलीगढ़ के दवा व्यापारी के बेटे ने कार के अंदर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। रामघाट रोड स्थित तालानगरी के सर्विस रोड पर यह घटना हुई। अंदर से लॉक कार में ही अवैध पिस्टल पड़ी मिली है। पुलिस ने युवक का मोबाइल जांच के मकसद से सुरक्षित रख लिया है। हालांकि बैटरी न होने के कारण बंद हो गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में मोबाइल की कुछ चैट और कॉल डिटेल सर्विलांस के जरिए निकाली गई हैं। इनमें वह देर रात तक किसी युवती से बात कर रहा है। दोनों के बीच की चैट में प्रेम प्रसंग में विवाद जैसी बातें सामने आ रही हैं। साथ में युवक के कहां जाने और कहां पहुंचने पर भी सवाल जवाब युवती की ओर से हैं और वह उनके जवाब भी दे रहा है।
विज्ञापन
2 of 9
इसी कार में मिला समीर यादव का शव
- फोटो : अमर उजाला
युवती की ओर से यह भी कहा गया है कि तुम मुझसे प्यार नहीं करते। सूत्रों के अनुसार, परिवार से भी यह बातें पुलिस को बताई गई हैं कि किसी युवती से प्रेम प्रसंग था। अब वह युवती कौन है? उससे किस तरह का विवाद था? रविवार रात में ऐसा क्या हुआ? कितने बजे के बाद युवक ने आत्महत्या की है? इन सवालों के जवाब पूरी कॉल व चैट डिटेल निकालने पर मिलेगा। एसएचओ क्वार्सी शिशुपाल शर्मा इतना ही बताते हैं कि अभी इस विषय में जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 9
समीर का शव मिलने के बाद विलाप करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
दवा व्यापारी के बेटे ने कार में गोली मारकर कर ली खुदकुशी
आपको बता दें कि अलीगढ़ के आवासीय क्षेत्र की सर्विस रोड पर रविवार की रात को एक दवा व्यापारी के बेटे ने कार के अंदर सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। कार अंदर से लॉक थी। कार के भीतर ही अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस ने युवक के परिवार वालों से कार की दूसरी चॉबी मंगवाकर कार का दरवाजा खोला और शव को बाहर निकाला। कारोबारी के बेटे ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया अभी साफ नहीं है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
4 of 9
कार में मिली लाश, जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से अकराबाद मुख्य बाजार निवासी राजकुमार उर्फ राजू यादव का कस्बे में दवा का पुराना व बड़ा कारोबार है। मगर वे एक दशक से क्वार्सी क्षेत्र की कावेरी वाटिका कालोनी में मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। तीन बच्चों में सबसे छोटा बेटा 22 वर्षीय समीर यादव रोजाना की तरह रविवार को पिता के साथ कार से अकराबाद से दुकान बंद कर सात बजे करीब घर लौटा और फिर कार लेकर जिम जाने की कहकर निकल गया। मगर रात भर नहीं लौटा।
विज्ञापन
5 of 9
समीर की मौत के बाद बंद रहा अकराबाद मुख्य बाजार
- फोटो : अमर उजाला
इधर, सोमवार सुबह साढ़े सात बजे तालानगरी में संत फिदेलिस स्कूल के सामने वाली पट्टी पर आवासीय क्षेत्र के सर्विस रोड पर टहलने निकले लोगों ने टाटा नेक्सोन कार खड़ी देखी, जिसमें अंदर ड्राइविंग सीट पर युवक बैठा दिखा। मगर हिल-डुल नहीं रहा था।
विज्ञापन
6 of 9
समीर की मौत के बाद जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
इस सूचना पर क्वार्सी पुलिस, सीओ व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। मगर गाड़ी अंदर से लॉक होने के कारण नहीं खुली। इस पर गाड़ी नंबर के आधार पर सूचना देकर परिजन बुलाए गए और घर से लाई गई चाबी से गाड़ी खोली गई। अंदर देखा तो युवक समीर मृत था और सीने में गोली लगी हुई थी। गाड़ी में ही अंदर अवैध पिस्टल पड़ी थी और मोबाइल आदि सामान भी सुरक्षित मिला।
विज्ञापन
7 of 9
कार में मिली दवा व्यापारी के बेटे की लाश
- फोटो : अमर उजाला
उसमें देखी गई चेट व कॉल डिटेल और फॉरेंसिक जांच के आधार पर इसे आत्महत्या माना गया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया। दोपहर में शव का अकराबाद पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
8 of 9
कार में शव मिलने पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
सुबह मचा कई राउंड फायरिंग-हत्या का शोर
सुबह जब इस घटना की सूचना पुलिस को पहुंची तो शुरुआत में मौके पर किसी ने कई राउंड फायरिंग कर हत्या का शोर मचा दिया। मगर पुलिस जांच पड़ताल के बाद आत्महत्या उजागर हुई।
प्रकरण आत्महत्या का है। प्रथम दृष्टया परिवार से बातचीत व मोबाइल की जांच से यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मोबाइल की कॉल डिटेल निकवाई गई है। उससे आगे और जानकारी होगी। परिवार ने किसी तरह के विवाद, कलह आदि से इंकार किया है। -अभय पांडेय सीओ तृतीय