फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सास को भगा ले जाने वाले दामाद का बहनोई निशाने पर... इसलिए उस पर गहराया शक; दोनों परिवार ने जताई ये ख्वाहिश

Tue, 15 Apr 2025 01:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

Aligarh Saas Damad Love Story: मडराक के मनोहरपुर कायस्त की युवती की शादी दादों के युवक से 16 अप्रैल को होनी थी। शादी से पहले युवती की मां अपने होने वाले दामाद संग चली गई। तब से ही दोनों परिवार सकते में हैं।
विज्ञापन
1 of 12
पीड़ित बेटी, होने वाली सास के साथ दामाद और पीड़ित ससुर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के अलगीढ़ जिले की चर्चित होने वाली सास और दामाद की प्रेम कहानी में कुछ और बातें सामने आई हैं। मडराक पुलिस ने युवक के रुद्रपुर उत्तराखंड निवासी बहनोई, उसके पिता आदि परिजनों को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया। उनमें से बहनोई पुलिस के अधिक निशाने पर है। वहीं युवती व उसके पिता ने अब महिला से रिश्ता रखने से इन्कार कर दिया है। युवक के परिवार ने भी उससे रिश्ता रखने से इन्कार कर दिया। दोनों ही परिवार बस पुलिस से इतनी मदद चाहते हैं कि एक बार उन्हें सामने लाया जाए। वे घरों से जो भी जेवरात नकदी लेकर गए हैं, उसे वापस करा दिया जाए।
विज्ञापन

2 of 12
शादी का कार्ड दिखाता पीड़ित ससुर - फोटो : अमर उजाला
मडराक के मनोहरपुर कायस्त की युवती की शादी दादों के युवक से 16 अप्रैल को होनी थी। शादी से पहले युवती की मां अपने होने वाले दामाद संग चली गई। तब से ही दोनों परिवार सकते में हैं। मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। युवक के दोस्तों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। उनसे मिली जानकारी के आधार पर टीम गुजरात या किसी अन्य जगह पर उन्हें लाने के लिए भेजी जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 12
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बहनोई की भी उत्तराखंड में मिली लोकेशन
बहनोई पुलिस के अधिक निशाने पर इसलिए है क्योंकि इसके पीछे की वजह दोनों की लोकेशन शुरुआत में उत्तराखंड में मिलना है। देर शाम तक पूछताछ जारी रही। सीओ इगलास महेश कुमार का कहना है कि अभी पूछताछ व तलाश का काम जारी है। कोई नतीजा नहीं निकला है।

यह भी पढ़ें- UP: अलीगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी में नया खुलासा, लड़के का पिता बोला- महिला जब आई थी... तभी से बेटा बदल गया

4 of 12
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
गुजरात भी जा सकते हैं
रविवार को पुलिस ने युवक के बहनोई, पिता व अन्य परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया था। अब तक पुलिस को उनके उत्तराखंड जाने का अंदेशा था। लेकिन रविवार की पूछताछ में उजागर हुआ कि वे गुजरात भी जा सकते हैं। उनके गायब होने में कुछ दोस्तों ने मदद की है। इस पर पुलिस ने उन दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया है। सीओ इगलास महेश कुमार कहते हैं कि अभी पूछताछ का क्रम जारी है। जो भी सटीक सूचना मिलेगी, उसके आधार पर टीम भेजकर उन्हें लाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

5 of 12
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
युवक के पिता ने उसकी सास पर वशीकरण का लगाया आरोप
होने वाले दामाद संग गई महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लग रहा है। अब युवक के पिता ने उसकी सास पर बेटे को ताबीज से वशीकरण करने की बात कही है। युवक के पिता ने बताया कि जब बेटे की सास हमारे घर आई, तभी उसे दो ताबीज बांधे थे। तभी से बेटे का व्यवहार बदल गया। इधर, युवक के पिता व बहनोई को मडराक पुलिस ने रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया।
विज्ञापन

6 of 12
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
युवक के पिता ने रविवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में बेटे की होने वाली सास पर उसे बरगलाने का आरोप लगाया। कहा कि जब बेटे की तबीयत खराब हुई, तब उसकी होने वाली सास यहां आकर पांच दिन तक रही। तभी वह बेटे के लिए दो ताबीज लेकर आई थी। एक ताबीज गर्दन दूसरा कमर में बांधा था। अब उसके इस तरह गायब होने पर अहसास हो रहा है कि यह सब उसी ताबीज से हुए वशीकरण का नतीजा है। महिला ही हमारे बेटे को बरगलाकर ले गई है।
विज्ञापन

7 of 12
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अब नहीं रखेंगे बेटे को घर में, करेंगे बेदखल
पिता ने यहां तक कहा कि बेटे ने जो किया है उससे हमारी क्षेत्र व समाज में इज्जत को बट्टा लगा है। इसलिए अब निर्णय लिया है कि बेटे को घर में नहीं रखेंगे। संपत्ति से भी बेदखल करेंगे। घर से बेटा भी कुछ जेवर व नकदी लेकर गया है। पुलिस से अनुरोध है कि वह वापस करा दे।

8 of 12
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
होने वाले दामाद ने ससुर से कहा- आपने ने तो 19 वर्ष तक उत्पीड़न किया
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के चर्चित सास और होने वाले दामाद की बेमेल लव स्टोरी में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। शनिवार को जब अमर उजाला की टीम उनके आवास पर पहुंची तो महिला के पति ने बताया कि रात दस बजे के आसपास उन्होंने अपने होने वाले दामाद को फोन लगाया। पहले तो वह टालमटोल करता रहा। मगर जब शक गहराने पर दबाव बनाया तो उसने धमकाते हुए कहा कि तुमने अपनी शादी के 19 वर्ष में अपनी पत्नी का बहुत उत्पीड़न किया है। अब भूल जाओ। वरना आपके घर को वीरान बना दूंगा। इसके बाद फोन कट गया। तब से कोई बात नहीं हुई। अब पुलिस उन्हें तलाशने में लगी है। मांग यही है कि जल्द से जल्द उनसे आमना-सामना कराकर सामान वापस करा दिया जाए।

9 of 12
होने वाली सास और पीड़ित ससुर और होने वाला दामाद - फोटो : अमर उजाला
महिला के पति ने तोड़ी चुप्पी
होने वाले दामाद संग महिला के जाने के बाद अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग रहा है। शनिवार को खुद महिला के पति ने चुप्पी तोड़ते हुए स्वीकारा है कि उसकी पत्नी ने ही होने वाले दामाद को जिद कर मोबाइल दिलाया था। मगर वह अपनी होने वाली पत्नी से कभी कभार चंद मिनट व उसकी पत्नी से दिन-दिन भर बतियाता रहता था। शुरुआत में कुछ संदेह जरूर हुआ, मगर बात को नजरंदाज कर दिया गया। अब सभी बातें सामने आ रही हैं।

10 of 12
होने वाला सास और दामाद - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की टीम पीड़ित पति के आवास पर पहुंची
शनिवार को जब अमर उजाला की टीम उनके आवास पर पहुंची तो उन्होंने बताया कि अब अगर उसकी पत्नी सामने आ गई तो वह उसकी जान ले लेगा। अब उसे उससे कोई रिश्ता नहीं रखना। वह हमारे लिए मर गई। रहा सवाल बेटी की दूसरी जगह शादी करने का तो इस विषय में अब एक वर्ष बाद कोई विचार किया जाएगा। अब तो बस पुलिस से इतनी गुहार है कि वह दो दिन में उन्हें सामने लाकर उसका साढ़े पांच लाख रुपये के जेवरात व साढ़े तीन लाख रुपये वापस करा दे।

11 of 12
सास-दामाद और ससुर - फोटो : अमर उजाला
लड़की के पिता ने बताया कि रक्षाबंधन पर उसने पड़ोस के अपनी मौसी के बेटे से 18 वर्ष की हो चुकी बेटी के लिए रिश्ता तलाशने का जिक्र किया। उसने दादों के इस युवक के विषय में बताया। बातचीत चली तो रिश्ता बन गया। हम दोनों पति-पत्नी लड़का देखने उसके गांव गए थे। पति बताता है कि लड़के का एक बहनोई रुद्रपुर उत्तराखंड में रहता है। जब रिश्ता पक्का हुआ था। तब बातचीत में वह पत्नी का नंबर ले गया था। उस लड़के को अपने बहनोई से ही सास का नंबर मिला। उसके बाद उसने फोन पर बातचीत शुरू कर दी।
विज्ञापन

12 of 12
पीड़ित बेटी - फोटो : अमर उजाला
होने वाले दामाद के घर रही पांच दिन 
मार्च में उसकी पत्नी ने उसे यह खबर दी कि दामाद की तबीयत ठीक नहीं है। वह उन्हें देखने जा रही है। उसके बाद वह उसके वहां पांच दिन रुककर आई। उस समय छोटे बेटे को साथ लेकर गई थी।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ की बेमेल लव स्टोरी: अब लड़के के पिता का बड़ा खुलासा!...बेटा ले गया ये सामान; पुलिस के निशाने पर ये शख्स

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें