अलीगढ़ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इस संदेश के तहत रविवार को भीम आर्मी के भारत बंद के आह्वान की आड़ में पुराने शहर को घेरने की तैयारी कर ली गई थी। यही वजह रही कि सुबह से ही शहर के अलग-अलग इलाकों से लेकर आसपास के गांव देहात से भी महिलाएं, पुरुष व बच्चे टोलियों में शाहजमाल व ऊपरकोट पहुंचे थे। दोपहर होते-होते दोनों स्थानों को मिलाकर लोगों की संख्या कई हजार पहुंच गई।