फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक गुप्ता हत्याकांड: तीन लाख में कत्ल की बात हुई थी पक्की... इसलिए शोरूम संचालक से नाराज थी पूजा शकून

Sat, 04 Oct 2025 03:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अभिषेक हत्याकांड में गिरफ्तार शूटर ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आसिफ ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दोनों पहले दो बार खैर जाकर अभिषेक का ठिकाना व उसके आने जाने का समय देखकर आए थे। घटना वाले दिन वे दोनों ही अपने मोबाइल नहीं लेकर गए थे। अंधेरे में सीसीटीवी में नहीं आएंगे। ये भी समझ लिया था।
विज्ञापन
1 of 10
Abhishek Gupta murder - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में बाइक शोरूम संचालक अभिषेक हत्याकांड में गिरफ्तार शूटरों ने पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। अभिषेक हत्याकांड के संबंध में सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार आरोपी आसिफ ने पूछताछ में अधिकांश फजल द्वारा बताई गई बातें ही दोहराई हैं। उसने बताया कि वह और फजल दोनों ही वेल्डिंग का काम करते हैं।

फजल का पांडेय दंपती के घर सात-आठ साल से आना जाना था। तभी उन्होंने डेढ़ माह पहले किसी की हत्या का जिक्र फजल से किया। चूंकि आसिफ पहले दो बार जेल गया है। इसलिए फजल ने आसिफ को इस हत्या के लिए राजी किया।
 
विज्ञापन

2 of 10
अभिषेक गुप्ता की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ दिन पहले वह फजल के साथ उनके घर गया। जहां पूजा ने अभिषेक की फोटो दिखाकर उसकी हत्या करने को कहा। साथ में उसके खैर के व्यापार, वहां रहने व खाना खाने जाने के होटल द टाउन पैलेस की जानकारी दी। इस पर उन्होंने इस हत्या के पांच लाख रुपये मांगे। मगर उन्होंने तीन लाख रुपये में बात पक्की की थी। इसके बाद एक लाख रुपया एडवांस दिया था। इसके बाद उन्होंने पूरा प्लान बनाकर हत्या की।
 
विज्ञापन

3 of 10
पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया, आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहीं ले गए थे मोबाइल, घर में ही छिपा रहा अब तक
आसिफ ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दोनों पहले दो बार खैर जाकर अभिषेक का ठिकाना व उसके आने जाने का समय देखकर आए थे। घटना वाले दिन वे दोनों ही अपने मोबाइल नहीं लेकर गए थे। अंधेरे में सीसीटीवी में नहीं आएंगे। ये भी समझ लिया था।
 

4 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नादा के सीसीटीवी खराब हैं, यह जानकारी भी कर ली थी। घटना के बाद वे गलियों के रास्ते से अपने घर पहुंच गए। घटना के बाद अभी तक अपने घर से नहीं निकला था। मगर बुधवार को फजल के पकड़े जाने के बाद उसे खुद के पकड़े जाने का डर था। इसीलिए अब भागने की योजना में घर से निकला। लेकिन पुलिस उस पर नजर गढ़ाए हुए थी। निकलते ही दबोच लिया गया।

 
विज्ञापन

5 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और पूजा शकून की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नंबर ब्लॉक करने से परेशान थी पूजा
उधर, अभिषेक पिता के अनुसार कंपनी में मेल व शिकायती पत्र भेजे जाने की जानकारी पर अभिषेक गुस्सा गया था। जिसके चलते 24 सितंबर को उसने पूजा का नंबर ब्लॉक कर दिया। नंबर ब्लॉक करने से तिलमिलाई पूजा स्वयं भी खैर आकर गोपनीय ढंग से अभिषेक पर नजर रखती थी।
विज्ञापन

6 of 10
पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता की मानें तो पूजा को यकीन था कि शिकायतों से परेशान होकर अभिषेक फिर पूजा से मदद के बहाने मिलने आ जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अभिषेक अपनी जिद पर अड़ गया। नंबर अनब्लॉक नहीं किया। 

 
विज्ञापन

7 of 10
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शोरूम खुलने के बाद अभिषेक ने गांव कचौरा जाना लगभंग बंद कर दिया था। खैर में ही कमरा किराए पर ले लिया था। 24 सितंबर तक पूजा शकुन प्रतिदिन अनेकों बार अभिषेक से वीडियो कॉल करती थी। फोन काटे जाने पर बेहद नाराज होती थी।

 

8 of 10
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूजा किसी भी कीमत पर अभिषेक को वापस बुलाना चाहती थी। नंबर ब्लॉक किए जाने से परेशान पूजा शकुन को यह यकीन हो गया था कि अभिषेक अब झांसे में नही आएगा। इसीलिए उसने हत्या कराई।

9 of 10
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबर पर अलग-अलग मेडिकल कॉलेज पहुंचे पति-पत्नी
इस हत्या की खबर इन दोनों को जब मिली तो पहले उसने अपने पति को फोन करके मेडिकल कॉलेज पहुंचने का निर्देश दिया। इसके बाद खुद भी पीछे से पहुंची। तब तक अभिषेक के परिवार ने अशोक से मारपीट कर दी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जब यह वहां पहुंची तो परिवार खुलकर इन दोनों पर आरोप लगा रहा था।
विज्ञापन

10 of 10
aligarh murder - फोटो : अमर उजाला
यह सुनकर पूजा ने वहां से वापस निकलने में भलाई समझी। इसके बाद सीधे अपने घर पहुंचकर अपने दोनों बच्चों को मां के सुपुर्द किया व पिछले दरवाजे से निकल गई। अब तक की जांच में उजागर हुआ कि वह किसी मित्र के जरिये इधर उधर छिपती फिर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें