सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की भतीजी और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या यादव समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ कह जाने वाले मैनपुरी जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कमल नहीं खिला सकीं। सैफई परिवार की बेटी की हार से जहां सपाई खेमे में खुशी है तो वहीं भाजपा नेता मायूस हैं। संध्या को सपा प्रत्याशी ने 1907 वोटों से करारी शिकस्त दी है।