मथुरा के वृंदावन में चल रही आरएसएस की समन्वय बैठक में दूसरा दिन युवा स्वयंसेवकों को उत्साहित कर गया। जब यूपी के युवा मुख्यमंत्री और फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ केशवधाम पहुंचे तो उनसे मिलने की सबसे ज्यादा होड़ नए स्वयंसेवकों में रही।
विज्ञापन
2 of 6
वृंदावन में सीएम
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि संघ की बैठकों में संगठन के युवा नेताओं को बुलाने की परंपरा है। इसका एक कारण यह भी है कि उनसे मिलकर युवा स्वयंसेवकों का संघ के प्रति रूझान और बढ़ सके।
विज्ञापन
3 of 6
वृंदावन में सीएम
- फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में भाजपा नेतृत्व ही युवा नेताओं से भरा हुआ है। ऐसे में संघ का पूरा प्रयास है कि इनके जरिए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन की ओर आकर्षित किया जाए। जब समन्वय बैठक यूपी के वृंदावन में हो रही है तो इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से बेहतर विकल्प नजर ही नहीं आता।
4 of 6
वृंदावन में सीएम
- फोटो : अमर उजाला
केशवधाम में चल रही संघ की समन्वय बैठक में यूं तो बड़े पदाधिकारी और प्रचारक ही भाग ले रहे हैं, लेकिन वहां की पूरी व्यवस्था युवा स्वयंसेवकों ने ही संभाल रखी हैं। शनिवार को जब इन लोगों ने सुना कि सीएम योगी केशवधाम आ रहे हैं तो उन्हें देखने की मानो होड़ लग गई।
विज्ञापन
5 of 6
वृंदावन में सीएम
- फोटो : अमर उजाला
सीएम के आने से पहले स्वयंसेवकों का हुजूम केशवधाम के मुख्यद्वार पर इकट्ठा हो गया। जो व्यवस्थाओं में थे उनके अलावा बाकी लोग भी गेट पर पहुंच गए।
इतना ही नहीं जैसे ही सीएम की गाड़ी गेट के अंदर आई तो एक स्वयंसेवकों लंबी लाइन उनसे मुलाकात को खड़ी हो गई। सीएम भी सभी का स्वागत करते हुए अंदर बैठक के लिए बढ़ते गए।