वृंदावन के केशवधाम में शुक्रवार से शुरू हुई संघ की समन्वय बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ ही संघ से जुड़े सभी संगठनों के प्रचारक पहुंचे। सुबह नौ बजे से पहला सत्र शुरू हो गया था। हॉल में 200 कुर्सियां बिछाई गई थीं और मंच पर सिर्फ दो कुर्सियां थीं।
विज्ञापन
2 of 6
संघ की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
एक कुर्सी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत बैठे थे जबकि दूसरी पर सरकार्यवाह भैया जी जोशी। सामने देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे प्रचारक मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 6
अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
कहा जा रहा है कि देश की सबसे बड़ी पार्टी का सबसे ताकतवर शख्स भाजपा अध्यक्ष अमित शाह संघ की समन्वय बैठक में सबसे पिछली सीट पर बैठे। उनके साथ ही राष्ट्रीय महासचिव रामलाल बैठे हुए थे।
4 of 6
संघ की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
अब अमित शाह को सबसे पीछे सीट क्यों मिली इसका जवाब तो किसी ने नहीं दिया, लेकिन बताया गया कि संघ की मीटिंग थी जिसमें संघ के प्रचारक महत्वपूर्ण होते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
संघ की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में संघ के प्रचारकों से जानकारी करने की कोशिश की तो सभी ने इस मुद्दे पर बोलने से साफ इंकार कर दिया।
बैठक में संघ और संघ से जुड़े संगठनों के प्रचारकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। किस तरह से संगठनों के बीच समन्वय बनाया जा सकता है इस की भी प्लानिंग की गई।