फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है योगिता हत्याकांड के पीछे का सच, यह जानने को आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेगी पुलिस

Sat, 22 Aug 2020 11:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर योगिता गौतम के हत्यारोपी डॉक्टर विवेक तिवारी को आगरा पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी। इस दौरान हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर से लेकर खून से सने कपड़ों की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा डॉ. योगिता का मोबाइल भी पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल के बारे में पूछताछ करेगी। हत्याकांड से जुड़े कई और सवालों के जवाब पूछे जाएंगे। आरोपी की कार से फोरेंसिक टीम को खून के धब्बे मिले हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 8
आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
डॉ. योगिता के हत्यारोपी डॉ. विवेक तिवारी ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस के कई सवालों के जवाब ठीक से नहीं दिए थे। इसलिए अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। केस के विवेचक क्षेत्राधिकारी (सीओ) चमन सिंह चावड़ा हैं। उन्होंने शुक्रवार को कोर्ट में विवेक को रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। मगर, कोर्ट ने रिमांड नहीं दी। अब सोमवार को विवेक की रिमांड मिल सकती है। 


संबंधित खबर-  योगिता हत्याकांड: कार से खून के धब्बे मिटाने के लिए किया था ये काम, इस छोटी सी चूक बनी बड़ा सबूत 
विज्ञापन

3 of 8
योगिता गौतम की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
कहां फेंके कपड़े और रिवाल्वर
पुलिस रिमांड पर आरोपी विवेक से पता करेगी कि उसने कपड़ों और रिवाल्वर को कहां फेंका है। हालांकि प्राथमिक पूछताछ में उसने रिवाल्वर को फतेहाबाद टोल से कुछ पहले फेंकने की बात कही थी। वहीं कपड़ों को कानपुर के रास्ते में फेंके। ऐसे में पुलिस को उसकी बातों पर पूरी तरह से यकीन नहीं है। इसलिए रिमांड पर इनके बारे में पता किया जाएगा।


संबंधित खबर- डॉक्टर हत्याकांड: योगिता की पोस्टर्माटम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, शव पर ये सब देख डॉक्टरों का पैनल भी हैरान

4 of 8
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल गिरा या छिपा दिया
पुलिस की पूछताछ में डॉ. विवेक ने योगिता के मोबाइल के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि मोबाइल शव को फेंकते में गिर गया होगा। हालांकि पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि विवेक ने मोबाइल को छुपा तो नहीं दिया। इसके बारे में भी रिमांड पर ही पूछताछ करेगी। मोबाइल में विवेक और योगिता के फोटो हो सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
डॉ. विवेक ने हत्याकांड के बाद रिवाल्वर और खून से सने कपड़ों को फेंकने की बात कही थी। डॉ. योगिता का मोबाइल भी नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस vs तीनों की बरामदगी के लिए शुक्रवार को सर्च आपरेशन चलाया। पुलिस ने फतेहाबाद रोड से लेकर एक्सप्रेस के टोल के आसपास तक देखा। जालौन और कानपुर पुलिस से रिवाल्वर और कपड़ों को ढूंढने के लिए समन्वय स्थापित किया गया है। एक पुलिस टीम को लगाया गया है, जो इनकी तलाश में लगी है। डॉ. योगिता का मोबाइल बंद जा रहा है। रिवाल्वर नहीं मिली है। 
विज्ञापन

6 of 8
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
कब रची हत्या की साजिश
पुलिस रिमांड पर यह भी पता करेगी कि उसने हत्या की साजिश कब रची थी। उनमें झगड़ा कार में बढ़ गया था या फिर दोनों में कई दिन से झगड़े हो रहे थे। इसलिए विवेक को हत्या के बारे में सोचना पड़ा। क्योंकि वह जुलाई में खरीदी नई कार लेकर आया था। कार में ही चाकू और रिवाल्वर भी थी। आशंका है कि ऐसे में यह अचानक होने वाली घटना नहीं है। 
विज्ञापन

7 of 8
विवेक की कार की जांच करते फोरेंसिक टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
घटना में दूसरा कोई और तो नहीं
हत्याकांड के मामले में दर्ज मुकदमे में भाई मोहिंदर ने एक अज्ञात आरोपी को भी नामजद किया है। पुलिस आरोपी विवेक को रिमांड पर लेकर पूछेगी कि उसके साथ कोई और था या नहीं। हालांकि अभी तक किसी अन्य के साक्ष्य नहीं मिले हैं। फिर भी उसके बारे में पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
डॉ. योगिता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के नजफगढ़ इलाके की रहने वाली 26 वर्षीय डॉ. योगिता गौतम आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा थी। 19 अगस्त (बुधवार) की सुबह डौकी थाना क्षेत्र में उसका शव मिला था। हत्यारोपी डॉक्टर विवेक तिवारी उरई में मेडिकल ऑफिसर है। वो कानपुर के किदवईनगर का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें