फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगिता हत्याकांड: विवेक ने कहा था-'मैं तुम्हारा फोन काफी देर से मिला रहा हूं....सच बताओ दो-दो घंटे किससे बात करती हो'

Sat, 22 Aug 2020 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
yogita gautam murder case - फोटो : अमर उजाला
मैं तुम्हारा फोन काफी देर से मिला रहा हूं... किससे इतनी देर बात करती रहती हो... दो-दो घंटे क्यों बिजी रहता है फोन...। डॉक्टर योगिता गौतम का हत्यारोपी विवेक तिवारी उनको फोन करके धमकाता था। पुलिस को दोनों के बीच फोन पर बातचीत की ऑडियो क्लिप मिल गई हैं। सीओ चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि विवेक के मोबाइल से मिलीं चार ऑडियो क्लिप फोरेंसिक लैब भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विवेक अपने मोबाइल में वाइस रिकॉर्डिंग लगाकर रखता था। अप्रैल से ही योगिता और विवेक में अनबन बढ़ गई थी। इसका पता योगिता और विवेक से मोबाइल की कॉल डिटेल से चला है। दोनों में बातचीत न के बराबर है। अप्रैल से पहले की एक क्लिप है जिसमें योगिता और विवेक की बातचीत हैं।
डॉ. विवेक: तुम्हारा फोन बहुत देर तक बिजी रहता है। इतनी देर किससे बात करती हो?
डॉ. योगिता:  पापा से बात कर रही थी। उनके कहने पर वीडियो कॉल किया था।
विवेक:  इतनी देर कौन वीडियो कॉल पर बात करता है। यह तो हो नहीं सकता। सच बताओ, किससे बात करती है?

 
विज्ञापन

3 of 5
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
हत्या से पहले की ऑडियो क्लिप
यह क्लिप विवेक के 19 अगस्त को योगिता से मिलने आने के दौरान की है। उसने 7:30 बजे कॉल किया था। 30 सेकेंड की बातचीत है।
डॉ. विवेक:  योगिता, कहां पर हो, मैं घर के बाहर आ गया हूं, जल्दी आ जाओ।
डॉ. योगिता: मैं घर पर ही हूं, दो मिनट में बाहर आ रही हूं।
(इसके बाद फोन पर बात करते हुए बाहर निकल आई, इसका सीसीटीवी फुटेज मिला है)

4 of 5
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या में जेल गए आरोपी डॉ. विवेक तिवारी ने कार से खून के धब्बे मिटाने के लिए उसे दो बार धोया था। योगिता से बातचीत की ऑडियो अपने मोबाइल से डिलीट कर दी थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने कार में दो जगह खून के धब्बे ढूंढ लिए। ऑडियो क्लिप भी रिकवर कर ली। ये उसके खिलाफ बड़ा सबूत बनेंगे। शुक्रवार को फोरेंसिक टीम ने कार का मुआयना किया। एक बार तो कार में खून नहीं मिलने पर फोरेंसिक एक्सपर्ट भी गच्चा खा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yogita gautam murder case - फोटो : अमर उजाला
मगर, दूसरी बार टीम ने गहनता से छानबीन की तो कार की सीट पर बाल और पायदान पर खून के छींटे मिल गए। डॉ. विवेक तिवारी डॉ. योगिता गौतम की हत्या करने अपनी नई टाटा नेक्सॉन गाड़ी से आया था। गाड़ी में बैठाने के बाद दोनों में झगड़े के बाद गुत्थमगुत्था हो गई थी। इस दौरान डॉ. योगिता ने विवेक के बाल पकड़ लिए थे। इस पर विवेक ने गला दबाने के बाद रिवाल्वर से गोली मार दी थी। हत्याकांड के बाद वह कार लेकर फरार हो गया था। विवेक उरई में मेडिकल अफसर होने के साथ ही मेडिको लीगल रिपोर्ट तैयार करता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें