फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हुई डॉक्टर योगिता की हत्या, आगरा से कानपुर तक क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस

Mon, 24 Aug 2020 03:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
योगिता गौतम की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) में पीजी की छात्रा डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी जेल में बंद है। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल किया, लेकिन कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब ढूढ़ने के लिए पुलिस ने अदालत से आरोपी की तीन दिन की रिमांड मांगी है। आरोपी को साथ लेकर आगरा से कानपुर तक सीन रिक्रिएट किया जाएगा। उससे पूछताछ के लिए पुलिस ने हत्या की साजिश से लेकर साक्ष्य मिटाने तक के बारे में 25 सवालों की सूची भी बनाई है।
विज्ञापन

2 of 6
योगिता के पिता और भाई से जानकारी लेते एसएसपी बबलू कुमार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि अदालत से विवेक तिवारी की तीन दिन की रिमांड मांगी गई है। आरोपी को साथ लेकर आगरा से कानपुर तक सीन रिक्रिएट किया जाएगा। टीम पहले उसे आगरा में नूरी गेट लेकर जाएगी। यहां से कार में बैठाकर डॉ. योगिता गौतम को लेकर जाने से लेकर हत्या तक का सीन तैयार किया जाएगा। रिवाल्वर और कपड़े फेंकने वाले स्थान को देखा जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी विवेक ने हत्याकांड के बाद रिवॉल्वर और कपड़े छिपा दिए। इसके बाद कानपुर से कार बदलकर उरई आ गया था। पकड़े जाने पर पहले हत्या गला दबाकर और चाकू से करने की बात कबूली। पोस्टमार्टम में गोली की पुष्टि हुई। बाद में कहा कि रिवॉल्वर से तीन गोली मारी थीं। पुलिस अब तक रिवाल्वर और खून से सने कपड़े बरामद नहीं कर सकी है। और न ही डॉक्टर योगिता का मोबाइल फोन मिला है।

4 of 6
कार में बैठा आरोपी विवेक (सीसीटीवी कैमरे की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
50 कैमरों से अधिक में नजर आई आरोपी की कार 
आरोपी डॉ. विवेक तिवारी अपनी कार में डॉ. योगिता को बैठाने के बाद नूरी गेट से एमजी रोड होता हुआ प्रतापपुरा आया था। इसके बाद माल रोड होते हुए फतेहबाद रोड की तरफ गया था। पुलिस ने उसकी कार के बारे में तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे थे। इसमें दुकान और स्मार्ट सिटी के कैमरे शामिल हैं। तकरीबन 50 से अधिक कैमरों में कार नजर आई हैं। हालांकि फुटेज साफ नहीं हैं। इस कारण नंबर नजर नहीं आ रहा है। हालांकि नूरी गेट में ही चार कैमरों में उसकी कार आ गई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी डॉ. विवेक तिवारी ने पुलिस को उलझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अब उससे पूछताछ के दौरान पुलिस टीम के साथ मनोवैज्ञानिक भी रहेंगे, जिससे कि वो झूठ बोलेगा तो मनोवैज्ञानिक उसको भांप लेंगे। उससे सवाल किए जाएंगे। ऐसे में वो पुलिस को उलझा नहीं पाएगा। पुलिस ने हत्या की साजिश से लेकर साक्ष्य मिटाने तक के बारे में 25 सवालों की सूची बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
योगिता का हत्या आरोपी विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
ये हो सकते हैं सवाल
1. हत्या की साजिश कितने दिन से बना रहा था? क्या इसमें कोई और भी शामिल था?
2. उरई से आगरा तक किस रास्ते से आया? हत्या के बाद किस रास्ते से उरई और कानपुर तक गया?
3. हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर को कहां पर फेंका था? खून से सने कपड़े कहां पर छिपाए?
4. हत्या का तरीका किसी फिल्म, सीरियल से सीखा या किसी ने बताया था?
5. हत्या करने आते और भागते समय कार में कोई और भी साथ था या नहीं?
6. हत्या के बारे में अपने परिचित और रिश्तेदारों को बताया या नहीं?
07. डॉ. योगिता का मोबाइल कहीं गिर गया? या जानबूझकर छिपा दिया?
(पुलिस सूत्रों के अनुसार)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें