फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड: योगेश ने क्राइम सीरियल देखकर बनाया था प्लान, जला दिए थे सारे सुबूत

Wed, 26 Dec 2018 05:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 8
मृतक योगेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
संजलि को जिंदा जलाकर मार डालने का प्लान तो योगेश ने फुलप्रूफ बनाया था। पुलिस को चकमा देने के लिए छोटी से छोटी चीज पर भी उसने दिमाग लगाया। वो क्राइम सीरियल बहुत देखता था। पुलिस के लिए उस तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन उसने खुदकुशी कर ली तो पुलिस का काम कुछ आसान हो गया।
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड: योगेश ने क्राइम सीरियल देखकर बनाया था प्लान, जला दिए थे सारे सुबूत

2 of 8
संजलि - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को उस पर शक इसलिए हुआ था क्योंकि वो आईसीयू में घुसने की कोशिश कर रहा था। तब पुलिस ने यह नहीं सोचा था कि वो वारदात का मास्टरमाइंड हो सकता है। उसकी हरकतों के कारण उसका नाम संदिग्धों की सूची में रखकर उसका मोबाइल जब्त कर लिया था। मोबाइल में ही वो फोटो मौजूद था, जिसमें संजलि स्कूल से लौट रही है। यह फोटो मौका-ए-वारदात का था।
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड: योगेश ने क्राइम सीरियल देखकर बनाया था प्लान, जला दिए थे सारे सुबूत

3 of 8
घटनास्थल पर छानबीन करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इस फोटो पुलिस ने तब तक देखा नहीं था कि इससे पहले ही योगेश ने खुदकुशी कर ली। इससे तो शक की सुईं उसी पर टिक गई। उसके मोबाइल का डिलीट किया जा चुका डाटा रिकवर किया गया। इसके बाद तो कहानी खुलती चली गई।

संजलि हत्याकांड: योगेश ने क्राइम सीरियल देखकर बनाया था प्लान, जला दिए थे सारे सुबूत

4 of 8
संजलि को न्याय दिलाने की मुहिम - फोटो : अमर उजाला
योगेश को जब गुस्सा आता था तो वह आग लगाता था। यह उसकी प्रवृत्ति में था। पुलिस ने इसके कई बयान दर्ज किए हैं। उसने संजलि की बड़ी बहन से शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जीरोक्स कॉपियां नौकरी लगाने का झांसा देकर ली थीं। बाद में कह दिया कि तुम्हारी नौकरी नहीं लग सकती है। अंजलि नाराज हुई तो उसके सारे कागजात को जला दिया था।
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड: योगेश ने क्राइम सीरियल देखकर बनाया था प्लान, जला दिए थे सारे सुबूत

5 of 8
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वारदात के लिए योगेश एक बैग में तीन जोड़ी कपड़े लेकर आया था। इन्हें खुद बदलता रहा। आकाश और विजय के कपड़े भी बदलवाता रहा। उसके जूते महंगे थे तो संजलि को जलाने से पहले इन्हें बदलकर विजय के सस्ते जूते पहन लिए। उसने सिम कार्ड भी दोस्त की आईडी पर लिया था।
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड: योगेश ने क्राइम सीरियल देखकर बनाया था प्लान, जला दिए थे सारे सुबूत

6 of 8
एसएसपी अमित पाठक - फोटो : अमर उजाला
योगेश की साजिश में यह शामिल था कि संजलि को जलाए जाते वक्त सब खामोश रहेंगे। ऐसा ही किया गया। इसके पीछे प्लान यह था कि अगर संजलि बच जाए तो उसे पता न चले कि किसने जलाया। योगेश ने मुंह रुमाल से ढकने के बाद हेलमेट पहना था।
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड: योगेश ने क्राइम सीरियल देखकर बनाया था प्लान, जला दिए थे सारे सुबूत

7 of 8
घटनास्थल पर छानबीन करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
योगेश ने एक सिमकार्ड दोस्त की आईडी पर खरीदा। इसे फोन में डाला। वारदात में इसी का इस्तेमाल किया। वारदात के बाद सिम को तोड़ दिया और जला दिया। उसने अपना फोन वारदात वाले दिन सुबह ही बंद कर लिया था। यह वारदात के बाद ऑन किया गया।
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड: योगेश ने क्राइम सीरियल देखकर बनाया था प्लान, जला दिए थे सारे सुबूत

8 of 8
संजलि हत्याकांड में घटनास्थल पर जांच पडताल करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
योगेश ने जो कपड़े वारदात के समय पहन रखे थे, उन्हें जला दिया। जो आकाश और विजय ने पहने थे, उन्हें भी जलवा दिया। बाइक दोस्त से मांगकर लाया था, उसे लौटा दी। पुलिस का काम बेहत मुश्किल कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें