फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: आगरा में ऐसे मनाया गया क्रिसमस का जश्न, लोगों ने कैंडिल जलाकर की प्रार्थना

Tue, 25 Dec 2018 09:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 8
क्रिसमस का जश्न - फोटो : अमर उजाला
मेरी क्रिसमस और हैप्पी क्रिसमस की बधाइयों के साथ मंगलवार की शुरुआत हुई। आगरा में क्रिसमस-डे पर पूरे दिन शहर में जिंगल बेल-जिंगल बेल की धुन बजती रही। बच्चों के साथ युवाओं ने क्रिसमस पर जमकर मस्ती की। होटल, कोचिंग सेंटरों पर धमाल मचाया और पार्टी आयोजित की गई। ईसाई समाज के लोगों ने चर्च में जाकर प्रभु यीशु को याद किया।
विज्ञापन

तस्वीरें: आगरा में ऐसे मनाया गया क्रिसमस का जश्न, लोगों ने कैंडिल जलाकर की प्रार्थना

2 of 8
Merry Christmas - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस के अवसर पर सोमवार रात को आगरा के सभी गिरिजाघर दूधिया रोशनी से जगमगा उठे। रात 12 बजे प्रभु ईसा मसीह के जन्म का एलान किया गया। प्रभु ईसा मसीह के जन्म की खबर मिलते ही मसीह समाज में खुशियां छा गईं। मेरी क्रिसमस और हैप्पी क्रिसमस की बधाइयों का दौर शुरू हो गया, जो दिन भर चलता रहा। 
विज्ञापन

तस्वीरें: आगरा में ऐसे मनाया गया क्रिसमस का जश्न, लोगों ने कैंडिल जलाकर की प्रार्थना

3 of 8
Christmas - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मुख्य आयोजन वजीरपुरा स्थित निष्कलंक माता (सेंट पीटर्स चर्च) के गिरिजाघर में किया गया है। आर्च बिशप डॉ. आल्बर्ट डिसूजा ने अन्य पुरोहितों के साथ पवित्र मिस्सा बलिदान चढ़ाया। उनके साथ फादर मिरांडा, फादर जो, फादर जोसफ, फादर चार्ल्स, फादर केसी थॉमस, फादर सेबास्टियन, फादर जिप्शन, फादर पॉल थॉन्निकल मौजूद रहे। चर्च में की गई सजावट आकर्षण का केंद्र रही।

तस्वीरें: आगरा में ऐसे मनाया गया क्रिसमस का जश्न, लोगों ने कैंडिल जलाकर की प्रार्थना

4 of 8
सेंट पीटर्स कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
सेंट पीटर्स कॉलेज में क्रिसमस के मौके पर प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन

तस्वीरें: आगरा में ऐसे मनाया गया क्रिसमस का जश्न, लोगों ने कैंडिल जलाकर की प्रार्थना

5 of 8
क्रिसमस का जश्न - फोटो : अमर उजाला
सेंट पीटर्स कॉलेज में क्रिसमस के मौके पर प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने झांकियों को अपने मोबाइल में कैद किया।
विज्ञापन

तस्वीरें: आगरा में ऐसे मनाया गया क्रिसमस का जश्न, लोगों ने कैंडिल जलाकर की प्रार्थना

6 of 8
क्रिसमस का जश्न - फोटो : अमर उजाला
- सेंटपीटर्स कॉलेज में क्रिसमस के मौके पर प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी को देखने के लिए उमड़ी भीड़। इस दौरान युवतियों ने जमकर सेल्फी ली।
विज्ञापन

तस्वीरें: आगरा में ऐसे मनाया गया क्रिसमस का जश्न, लोगों ने कैंडिल जलाकर की प्रार्थना

7 of 8
प्रार्थना करती नन्हीं बच्ची - फोटो : अमर उजाला
सेंटपीटर्स कॉलेज में मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशू से प्रार्थना करती नन्हीं बच्ची। 
विज्ञापन

तस्वीरें: आगरा में ऐसे मनाया गया क्रिसमस का जश्न, लोगों ने कैंडिल जलाकर की प्रार्थना

8 of 8
क्रिसमस का जश्न - फोटो : अमर उजाला
प्रतापपुरा स्थित सेंट मेरीज चर्च में प्रार्थना सभा  के बाद कैंडल जलाते लोग। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें