Agra News: लोग घरों में ताला लगाकर सामान लेकर सुरक्षित स्थान की तरफ चले गए
- फोटो : अमर उजाला
विधायक ने डूब क्षेत्र की कॉलोनियों में लिया जायजा
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने रविवार को बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए दयालबाग में यमुना के तट पर बसे कल्याणी हाइट्स, तनिष्क राजश्री एस्टेट, पोइया घाट का दौरा किया। यहां लोगों से सावधान रहने को कहा गया। इस मौके पर श्यामबाबू, बांके बिहारी अग्रवाल, अनिल सेंगर, पार्षद प्रेमदास चौधरी, योगेश दिवाकर, राजेंद्र सक्सेना, सतपाल अत्री, नीरज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।