भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांव बटेश्वर (ब्रज की काशी) के घाट बनारस की तर्ज पर विकसित होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा में शामिल घाटों के विकास के लिए सोमवार को पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह एवं विधायक पक्षालिका सिंह ने भूमि पूजन किया। इसके लिए सरकार ने पहले ही 3.60 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की है।
विज्ञापन
2 of 5
भूमि पूजन के दौरान भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह और पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर की शिव मंदिर शृंखला के रानीघाट और महादेव घाट के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए भूमि पूजन सोमवार को पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह और विधायक पक्षालिका सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अटल जी स्मृतियों का संरक्षण देश दुनिया में बटेश्वर का गौरव बढ़ायेगा।
विज्ञापन
3 of 5
बटेश्वर में अटल बिहारी वाजपेयी की कुलदेवी का मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायकर ने बताया कि बटेश्वर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए जाने के भी प्रयास हो रहे हैं। अटलजी की स्मृति स्थलों का विकास मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल है।
4 of 5
बटेश्वर में यमुना घाट (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
निर्माण एजेंसी यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन के प्रबंधक विनोद विहारी, प्रोजेक्ट ऑफीसर हरी शंकर गुप्ता ने बताया कि पहले चरण में दो मंदिरों के घाटों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण होगा। लाल पत्थर बिछाया जाएगा। पार्क और गेट का निर्माण होगा। 10 करोड़ के प्रस्ताव तैयार कर शासन को और भेजा जा रहा है।
पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह और विधायक पक्षालिका सिंह व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
भूमि पूजन के दौरान अटल से जुड़ी यादों को साझा कर पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह और विधायक पक्षालिका सिंह भावुक हो उठे। भूमि पूजन समारोह में डॉ वीर बहादुर सिंह, माधौ सिंह बघेल, हर नारायन सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।