विश्व पर्यावरण दिवस 2021: डॉ. राजकुमार गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
मरीजों को उपहार में देते हैं पौधा
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार गुप्ता अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर मरीजों को पौधे देकर विदा करते हैं। मित्रों और अपने परिचितों के यहां जाते हैं तो पौधे साथ लेकर जाते हैं। उनको पौधे उपहार में देकर पर्यावरण रक्षा के लिए सचेत करते हैं। उन्होंने बताया कि हृदय रोगियों की खराब फिटनेस को देखते हुए छह साल पहले आगरा डॉक्टर साइकिल एसोसिएशन गठित की। इसमें 26 सदस्य हैं, जिसमें 11 चिकित्सक हैं। एसोसिएशन के सदस्य पांच से दस किमी तक की दूरी के लिए साइकिल इस्तेमाल करते हैं। कार या बाइक बहुत जरूरत पर भी उपयोग की जाती है। डॉ. राजकुमार गुप्ता ने कहा कि अगर लोग साइकिल चलाने को प्राथमिकता दें तो व्यायाम के साथ ईंधन बचेगा, जिससे वायु प्रदूषण कम होगा।