रक्तदान महादान है। आपका दिया गया रक्त किसी की जिन्दगी बचा सकता है। हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आगरा मंडल में विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर लगाए। शिविरों में बढ़-चढ़कर लोग रक्तदान किया। मैनपुरी में जिलाधिकारी पीके उपाध्याय और प्रभारी मंत्री गिरीश यादव ने ने रक्तदान कर इस कड़ी को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
2 of 7
आगरा में लगाए गए शिविर में आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विश्व रक्तदाता दिवस पर फाउंडेशन ने अमर उजाला कार्यालय (26) और एसएन मेडिकल कालेज ब्लड बैंक (40) में शिविर लगाया। तेज गर्मी होने पर भी लोगों का उत्साह कम नहीं था। महिला और पुरुषों के अलावा युवा रक्तदान करने पहुंचे। यह रक्त जरूरतमंद मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होगा। फाउंडेशन ने सभी को प्रशस्ति पत्र भी दिया। शिविर में एसएन डॉ. शशांक देव, डॉ. टीपी चौधरी, प्रमोद कुमार, दामोदर सिंह, अनवर खान, राजगुरु सरोज, सोमवती नामदेव का सहयोग रहा।
विज्ञापन
3 of 7
मैनपुरी में अमर उजाला फाउंडेशन के लगाए रक्तदान शिविर में पहुंचे रक्तदानदाता
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगाए गए रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने स्वयं रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया। नगरीय विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के गिरीश चंद्र यादव ने भी इस मौके पर रक्तदान किया। युवाओं में खास उत्साह देखा। मैनपुरी में 18 यूनिट रक्तदान हुआ।
4 of 7
एटा में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा लगाए शिविर में पहुंचे रक्तदानदाता
- फोटो : अमर उजाला
एटा के जिला अस्पताल में ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद सीएमओ डा. अजय अग्रवाल ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद की महत्व तब पता चलता है जब किसी की जाती हुई जिंदगी को बचाने के काम आता है। व्यक्ति को जब भी मौका मिले रक्तदान करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। सीएमएस डा. राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान करने से मनुष्य के शरीर में कमजोरी नहीं आती है, स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह बाद रक्तदान कर सकता है। इससे मनुष्य के शरीर की रक्त कोशिकाएं खून का संचालन होते रहने से मजबूत होती हैं। ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डा. मधुप कौशल ने कहा कि रक्त का आपूर्ति रक्तदान करने से ही होती है। इसमें सभी का योगदान सराहनीय है। रक्तदान ही महादान है, इससे बड़ा कोई दान नहीं है। शिविर में युवाओं की ओर से 24 यूनिट रक्तदान किया गया।
विज्ञापन
5 of 7
फिरोजाबाद में रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 40 लोगों ने किया रक्तदान, 20 लोगों ने रक्तदान का संकल्प किया। रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। 20 लोगों ने जरूरत पड़ने पर रक्तदान का संकल्प लिया। विधायक मनीष असीजा और पूर्व राज्यमंत्री विवेक अग्रवाल ने भी रक्तदान किया। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की तरफ से अमर उजाला फाउंडेशन को इस उल्लेखनीय सेवा कार्य के लिए प्रमाणपत्र और शील्ड प्रदान की है।
विज्ञापन
6 of 7
रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक और भूतेश्वर तिराहे पर रक्तदान शिविर लगाए गए हैं। जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान कई लोग रक्तदान के लिए पहुंचे हैं। मथुरा में 56 लोगों ने रक्तदान किया।
जिला संयुक्त चिकित्सालय पर विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन एवं एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान करने के प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर 16 यूनिट रक्तदान किया गया। जिलाधिकारी ने रक्त का महत्व बताते हुए कहा कि जिन्हें जीवन की रक्षा के लिए रक्त की जरूरत होती है वे ही रक्तदान के महत्व को समझ पाते हैं। आप अपने रक्त से किसी दूसरे की जान की सुरक्षा कर सकते हैं। डा. अविनाश, डा. कृष्णावतार व अन्य चिकित्सकों ने रक्तदान के संबंध में जानकारी दी। एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के अध्यक्ष ललित नरायन बिड़ला, महामंत्री संभव जैन ने कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने कहा कि कुछ रक्तदाता नियमित रूप से रक्तदान करते हैं जो दूसरों के लिए प्रेरणा की भांति है। इस दौरान रक्तदान के महत्व और भ्रांतियों के निवारण के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के पत्रक भी लोगों के बीच वितरित किए गए। संचालन कवि निर्मल सक्सेना ने किया। डा. एसपी सिंह, विजय राठी, विपुल माहेश्वरी, केसी वार्ष्णेय, निर्मल सक्सेना, अनुज माहेश्वरी, बसंत माहेश्वरी, पंकज अग्रवाल, सुनील विजय, सत्य नरायन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।