फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: स्मार्ट सिटी का ये हाल, 'मौत' के लिए खुले पड़े मेनहोल

Fri, 14 Jun 2019 02:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
शहर की प्रमुख सड़क पर खुला मेनहोल - फोटो : अमर उजाला
शहर में जगह-जगह मौत के गड्ढे खुले हुए है, अधिकारी इनको लेकर अंजान बने हुए हैं। अगर कोई शिकायत भी दर्ज कराता है तो कोई उसकी सुनने वाला नहीं है। आलम यह है कि शहर में सड़क किनारे बने मौत के गड्ढे बंद नहीं हो पा रहे हैं। शहर में जल निगम की ओर से सीवर लाइन तो डाल दी गई है, लेकिन उसका जलकल विभाग रखरखाब नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
शहर की प्रमुख सड़क पर खुला मेनहोल - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास कॉलोनी के वार्ड नंबर 75 की पार्षद सुषमा जैन का कहना है कि उन्होंने नगर निगम में जलकल बजट बैठक स्थगित होने के बाद जलकल महाप्रबंधक से जगह जगह खुले मेनहोल को ढकने की अपील की थी। इससे पहले भी कई बार शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो। तभी महाप्रबंधक जलकल ने कहा कि आवास विकास में कोई भी मेनहोल खुला नहीं है। सभी ढक दिए गए है। इस पर गुरुवार को मैंने फिर देखा तो मालूम चला आवास विकास सेक्टर चार, पांच और छह में जगह जगह मेनहोल खुले पड़े है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
शहर की सड़क पर खुला मेनहोल - फोटो : अमर उजाला
मेनहोल में गिरने की पूर्व में घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है। 26 मई को परिणय कुंज में सफाईकर्मी मैनहोल में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके पहले 21 अगस्त 2017 को भी सदर के उखर्रा रोड स्थित नगला टेकचन्द में मैनहोल में गिरकर युवक की मौत हो चुकी है। शायद जलकल अधिकारी शहर में भी किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

4 of 5
आगरा के मेयर नवीन जैन - फोटो : डेमो
महापौर नवीन जैन का कहना है कि जलकल विभाग की व्यवस्था बहुत बदहाल है, इसको लेकर 17 जून को नगर विकास मंत्री और नगर विकास सचिव से मिलने लखनऊ जा रहा हूं। दोनों से समय लिया है। अब जलकल में व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है। इसके बाद ही कुछ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहर की प्रमुख सड़क पर मेनहोल - फोटो : अमर उजाला
आरएस यादव, महाप्रबंधक, जल संस्थान का कहना है कि जहां की भी शिकायत प्राप्त होती है, उसके बाद तत्काल मेनहोल बंद कराता हूं। अगर कोई खुला रह गया है या फिर ढक्कन टूटा हुआ है तो उसे भी बंद कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें