आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रविवार को एक महिला ने आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने चार पन्नों का सुसाइड नोट लिखा। इसमें महिला ने अपना दर्द बयां किया है, जिसे पढ़कर हर किसी की आंख में आंसू आ जाएंगे।
सुसाइड नोट में महिला ने आत्महत्या के लिए भाई को जिम्मेदार ठहराया। भाई ने मृतका के पति के नाम पर लोन लेकर लिए मोबाइल की ईएमआई जमा करने से इंकार कर दिया था। इससे महिला तनाव में आ गई और आत्महत्या कर ली। वहीं सुसाइड नोट में नरेंद्र मोदी के 'अच्छे दिन' सहित उन वादों का भी जिक्र किया गया है, जो जनता से किए गए थे।
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मोदी जी क्या 'अच्छे दिन' आए हैं...!
2 of 7
woman commits suicide
- फोटो : अमर उजाला
महिला ने लिखा है कि मोदी जी क्या अच्छे दिन आए हैं। लोन लेने के लिए हम जैसे लोगों को कितनी मेहनत करनी पड़ती है। आपने ट्रेनिंग सेंटर खोले। मैंने भी खंदौली से 800 रुपये देकर ट्रेनिंग ली थी। कोर्स के बाद सर्टिफिकेट मिलेगा, जिससे लोन मिल जाएगा, लेकिन वहां से कुछ भी नहीं हुआ। हम जैसे लोगों को कोई लोन नहीं देता है। अब जाकर जैसे तैसे लोन मिला। दुकान खोली तो अपने आ गए छीनने के लिए।
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मोदी जी क्या 'अच्छे दिन' आए हैं...!
3 of 7
woman commits suicide
- फोटो : अमर उजाला
ताजगंज के गांव-गांव धांधूपुरा निवासी महिला शशि ने शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह परिजनों ने उसका शव घर की रसोई में फांसी फंदे से लटका देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस को घर में चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला है।
इसमें शशि ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने माता-पिता, भाई, बहन, देवर और देवरानी को ठहराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मोदी जी क्या 'अच्छे दिन' आए हैं...!
4 of 7
woman commits suicide
- फोटो : अमर उजाला
सदर क्षेत्र के सेवला निवासी शशि पुत्री अजेंद्र की शादी 19 साल पहले गांव धांधूपुरा निवासी वीरेंद्र पुत्र लक्ष्मण सिंह से हुई थी। उनके दो बच्चे 16 साल का अमन और 14 साल की उन्नति है। वीरेंद्र ने बताया कि उसके छोटे भाई जितेंद्र की शादी भी शशि की बहन राजकुमारी से हुई थी। चार महीने पहले शशि के भाई योगेश ने 65 हजार रुपये कीमत का मोबाइल लोन पर खरीदा था।
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मोदी जी क्या 'अच्छे दिन' आए हैं...!
5 of 7
woman commits suicide
- फोटो : अमर उजाला
लोन शशि के पति वीरेंद्र के नाम पर था। उन्हें ब्याज सहित 80 हजार रुपये हर महीने 3300 रुपये की ईएमआई देकर चुकाने थे। बहन से योगेश ने कहा था कि वो समय पर ईएमआई अदा कर देगा। दो महीने तो उसने ईएमआई अदा की। इसके बाद ईएमआई अदा नहीं की। फाइनेंस कंपनी से फोन आने पर वीरेंद्र को पता चला। इस पर योगेश से बात की। पहले तो वह आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मोदी जी क्या 'अच्छे दिन' आए हैं...!
6 of 7
crime amar ujala
शनिवार शाम को शशि ने उससे फोन पर बात की। शशि से योगेश ने लोन अदा करने से इंकार कर दिया। इससे शशि तनाव में आ गई। शनिवार रात को घर की किचिन में पंखे पर दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। रविवार सुबह छह बजे वीरेंद्र जागा तो पत्नी को फांसी पर लटका देखा। मरने से पहले शशि ने चार पन्नों का सुसाइड नोट लिखा। इसमें जो बातें उसने लिखी हैं, उसे पढ़कर हर किसी की आंखों में आंसू आ जाएंगे।
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मोदी जी क्या 'अच्छे दिन' आए हैं...!
7 of 7
आत्महत्या
शशि भाई योगेश से बेहद प्यार करती थी। चार बहनों में भाई इकलौता है। इस बारे में सुसाइड नोट में लिखा कि आठ-नौ साल तक मंदिरों में रो-रोकर उसे मांगा। मां मुझे एक भाई दे दे, लेकिन ये किसे पता था कि उसी भाई की वजह से मुझे एक दिन मरना पड़ेगा। जब मोबाइल लिया था, तब तो बड़े प्यार से दीदी तुम चिंता मत करो। मैं सारे पैसे दे दूंगा। दो किस्त देने के बाद मां-बाप, भाई, बहन सभी की बेईमानी की नीयत हो गई। आज सब बेईमान हो गए।