फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'योगीराज' में दनादन एनकाउंटर, 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, देखें मुठभेड़ की 9 तस्वीरें

Thu, 03 Jan 2019 07:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में दनादन एनकाउंटर हो रहे हैं। खास बात यह है कि बुधवार को पश्चिमी यूपी के तीन जिलों में चार मुठभेड़ हुईं। इन मुठभेड़ों में 25 हजार के इनामी सहित दो बदमाशों को गोली लगी है जबकि छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि कई बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। आगे देखिए एनकाउंटर की 9 तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 9
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में धमात गंगनहर पुल पर बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी ककरौली निवासी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसे पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। वहीं, एक सिपाही भी बदमाशों की गोली से घायल हुआ है। गिरफ्तार इनामी पर लूट व गोकशी के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

3 of 9
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरदीप लाल टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें गंगनहर पुल पर बाइक सवार दो बदमाशों की आवाजाही की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने धमात गंगनहर पुल पर पहुंचकर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

4 of 9
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ओमवीर सिंह व सीओ सदर रिजवान अहमद ने बताया कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे फायरिंग करते हुए भागने लगे। बदमाशों की फायरिंग में थाने के सिपाही राहुल शर्मा घायल हो गये, जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से वहीं गिर पड़ा, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन

5 of 9
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर रिजवान अहमद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान ककरौली निवासी 25 हजार के इनामी ताहिर पुत्र कासिम के रूप में हुई है, जिस पर लूट व गोकशी के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, इनामी के फरार साथी की पहचान ककरौली के ही फिरोज के रूप में हुई है, जिसकी तलाश में कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में घायल बदमाश व सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 9
मुठभेड़ में पकड़े गए तीन बदमाश - फोटो : अमर उजाला
वहीं शामली में बाबरी पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से दो दिन पहले लूटी गई बाइक, एक पिस्टल, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

7 of 9
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में भी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इंचौली पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगने का दावा किया है। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
 
एसओ इंचौली योगेंद्र कुमार के मुताबिक बुधवार दोपहर बना गांव में चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को रोका गया। इस दौरान पीछा करने पर बदमाश बना गांव से किशोरीपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंच गए। बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली एक बदमाश के पैर में लगी। बदमाश की पहचान अमित उर्फ ऋतिक निवासी नूरनगर ब्रह्मपुरी के रूप में हुई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ के अनुसार बदमाश से 315 बोर का तमंचा, कारतूस एवं चोरी की बाइक बरामद हुई है। आरोपी पर चोरी और लूट के नौ केस दर्ज हैं।

8 of 9
मेरठ न्यूज
आखिर यह कैसी मुठभेड़ है कि सलमान नाम के एक ही बदमाश से एक साल में तीसरी बार आमना-सामना हो गया। गोली भी हर बार पैर में ऐसी लगी कि तीन दिन में ही जख्म सूख गया। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या यह बदमाश वाकई जेल से छूटकर वारदात करने लगता है और पुलिस से उसका सामना हो जाता है, या फिर पुलिस विभाग एनकाउंटर का कॉलम इस बदमाश से ही भरने में जुटा है। ये मामला मेरठ में मोदीपुरम थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

9 of 9
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को पल्लवपुरम पुलिस ने दुल्हैड़ा-लावड़ रोड पर हुई मुठभेड़ में लिसाड़ी गेट पीरवाली मस्जिद निवासी सलमान पुत्र इकबाल को गोली लगने का दावा किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी सलमान अपने एक साथी के साथ वारदात करने जा रहा था। चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर पल्लवपुरम जनक सिंह चौहान ने उसे रुकने का इशारा किया। वह नहीं रुका और पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें एक गोली सलमान के पैर में लगी। जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, तीन खोखे और दो कारतूस बरामद होने बताए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें