फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टीकाकरण मंदिर में प्रवेश नहीं: एटा के प्रसिद्ध काली मंदिर की पहल, कोरोना वैक्सीन के लिए लगाए पोस्टर

Wed, 02 Jun 2021 01:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
1 of 5
वैक्सीन जरूरी: एटा के काली मंदिर में लगाए गए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
एटा शहर के माता महाकाली मंदिर की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर अच्छी पहल की गई है। लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पोस्टर लगवाए गए हैं कि बिना टीकाकरण कराए मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर के प्रति तमाम लोग गहरी आस्था रखते हैं। सुबह-शाम हर रोज आरती में भीड़ जुटती है। वहीं नवरात्र के दौरान पैर रखने के लिए जगह मिलना मुश्किल होती है। आस्था और लोगों की भावनाओं को कोरोना टीकाकरण से जोड़ा गया है। मंदिर के पुजारी संदीप दीक्षित ने बताया कि तमाम लोग कोरोना की गंभीरता और भयावहता को नहीं समझ रहे हैं। सरकार नि:शुल्क टीकाकरण करा रही है। इसके बावजूद कई लोग टीके नहीं लगवा रहे। गौरतलब है कि एटा जनपद में भी 9606 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं अब तक इस संक्रमण से 122 लोगों की मौत हो चुकी है। जनपद में कई स्थानों पर वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
काली मंदिर एटा और वहां के पुजारी संदीप दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
पुजारी संदीप दीक्षित ने बताया कि समाज में एक जिम्मेदार व्यक्ति होने के नाते हम लोगों ने भी सभी को जागरूक कर रहे हैं। इसी के तहत मंदिर के प्रवेश द्वार पर पोस्टर चस्पा करा दिए हैं। जिसमें स्पष्ट लिखा है कि टीकाकरण की श्रेणी में आने वाले लोग टीका लगवाकर ही मंदिर में प्रवेश करें अन्यथा न करें। आने वाले लोगों से पूछताछ भी करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
एटा की डीएम व पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने मांगा था धर्मगुरुओं से सहयोग
पिछले दिनों जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बेहद मंद हो गई थी। इस पर डीएम डॉ. विभा चहल ने विभिन्न धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। सहयोग मांगा कि वह लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। ऐसे में काली मंदिर की ओर से की गई इस पहल का काफी सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। कई लोग प्रेरित होकर टीकाकरण करा रहे हैं।

4 of 5
एटा में कोरोना वैक्सीन केंद्र का शुभारंभ करते राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान मंगलवार से नए कलेवर में संचालित किया गया। चार वर्कप्लेस जिला न्यायालय, जिला सूचना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और विकास भवन में टीकाकरण बूथों पर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया गया। जिला पंचायत में बने बूथ का उद्घाटन राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव व सदर विधायक विपिन डेविड वर्मा ने किया। वहीं अभिभावक बूथ पर विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे। जबकि निधौलीकलां में डीएम डॉ. विभा चहल व मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी बूथ पर पहुंचे। इस दौरान अधिकांश केंद्रों पर युवाओं की लाइन लगी रही। वहीं अभिभावक वाले बूथों पर भी लोगों में टीकाकरण को लेकर उत्साह नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एटा की डीएम डॉ. विभा चहल निरीक्षण के दौरान जानकारी प्राप्त करतीं हुईं - फोटो : अमर उजाला
पांच लोग मिले कोरोना संक्रमित
एटा जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। मंगलवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी को स्वास्थ्य टीम द्वारा होम आइसोलेट कराया गया है। इस दौरान शहर से लेकर देहात तक विभिन्न स्वास्थ्य टीमों ने 2140 व्यक्तियों की कोरोना की जांच की। वहीं शहर के मोहल्ला नई बस्ती में एक बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित आई थी। होम आइसोलेशन में मंगलवार को उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है मामले की जानकारी नहीं है, जांच कराई जा रही है। 

मथुरा: द्वारिकाधीश मंदिर के कपाट खुले, आराध्य के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु, कोविड नियमों के तहत प्रवेश
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें