मैनपुरी जनपद में औंछा के मोहल्ला टंकी निवासी मनोज की हत्या पत्नी के अवैध संबंधों में रोड़ा बनने की वजह से की गई। प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर मार डाला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रेमी की तलाश में दबिश दे रही है। थाना क्षेत्र के अकबरपुर मोहल्ला टंकी निवासी 28 वर्षीय मनोज कुमार की बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। शव कमरे में पड़ा मिला था, उसके गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। कुछ लोग इसे खुदकुशी भी मान रहे थे, लेकिन संदिग्ध मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की बात को नकारते हुए गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात कही गई है। वहीं मृतक के भाई विनोद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया।