ताजनगरी में उमस से परेशान लोगों के लिए अभी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार मंगलवार को बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी और उमस बढ़ने की संभावना है। राहत की बात यह है कि बुधवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए अगले दो दिनों के मौसम का हाल...
विज्ञापन
2 of 5
ब्रज में कम हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
सावन के चारों सोमवार सूखे बीते तो रक्षाबंधन का दिन भी बारिश के इंतजार में गुजर गया, लेकिन बारिश नहीं हुई। सावन का पूरा महीना ही सूखा बीता है। जबकि यह महीना मनभावन बारिश के लिए जाना जाता रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
आसमान में छाए रहे बादल
- फोटो : amar ujala
पांच सालों में यह पहला मौका है जब सावन का महीना इतना सूखा बीता हो। सोमवार को रक्षाबंधन पर पूरे दिन बारिश का इंतजार होता रहा। बादलों की लुकाछिपी तो रही लेकिन गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
4 of 5
बारिश में भींगते हुए जाता व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। अर्जुन नगर की ओर शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन पूरा शहर सूखा ही रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी, लेकिन उमस में बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार शाम को बारिश के आसार बन रहे हैं।