मिसाल-ए-मोहब्बत ताजमहल के दीदार का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। पांच अगस्त से ताजमहल सहित सभी स्मारक खुल सकते हैं। एक बार फिर यह उम्मीद इसलिए जगी है क्योंकि चार अगस्त को जिले के अनलॉक-3 की नई गाइडलाइन जारी होगी। प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। जिम, योगाभ्यास केंद्र, स्टेडियम को भी खोला जा सकता है। हालांकि धार्मिक स्थलों में कोई राहत नहीं मिलेगी। जिलाधिकारी ने नई गाइड लाइन पर चर्चा के लिए चार अगस्त को बैठक बुलाई है।