आगरा में शनिवार की सुबह बादल छाए और बूंदाबांदी हुई तो दोपहर सुहानी रही, लेकिन शाम को फिर से बारिश शुरू हो गई, जो रात में रुक-रुक कर होती रही। हालांकि झमाझम बारिश की उम्मीद लिए लोगों को निराश होना पड़ा। बूंदाबांदी के कारण शनिवार को दिन में पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे रहा। शनिवार की छुट्टी और सुहाने मौसम के बीच ताजमहल पर शनिवार को सैलानी उमड़ पड़े। वीक एंड पर ताजमहल समेत स्मारक खोलने के आदेश के तीसरे सप्ताह भी शनिवार को 18 हजार से ज्यादा सैलानी ताज देखने के लिए पहुंचे। शनिवार को दिनभर मौसम सुहाना रहा। काले घने बादलों की ओट से झांकते संगमरमरी ताजमहल के साथ पर्यटकों ने सेल्फी लीं। पर्यटकों की भीड़ के कारण सेंट्रल टैंक की डायना बेंच पर फोटो खिंचवाने वालों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
2 of 5
बारिश के दौरान ताजमहल में छाता लगाकर घूमते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को ताजनगरी का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे रहा तो रात में यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। दिन में बादल छाए, पर बरसे नहीं, लेकिन शाम और रात में बूंदाबांदी जारी रही।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल पर बारिश का लुत्फ उठाते सैलानी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में बादलों की लुकाछिपी चलती रहेगी। दिन में बादलों के छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। इससे दिन में तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक का उछाल संभव है।
मुख्य मकबरे के सामने की नहरों के उलट म्यूजियम के पास वाले वाटर चैनलों में काई जमी नजर आई। जो पर्यटक सेंट्रल टैंक से म्यूजियम की ओर से निकले, उन्हें दोनों ओर के वाटर चैनल में काई जमी दिखी।