बुधवार को भी आगरा पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर रिकार्ड किया गया। दिन में पारा 37.9 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर है। दस दिनों से आगरा प्रदेश के सबसे गर्म तीन शहरों में से एक बना हुआ है। तापमान सामान्य से ज्यादा होने के साथ ताजनगरी में धूल कणों की मात्रा में भी इजाफा हुआ है। बुधवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 116 पर पहुंच गया जो अगस्त माह में ज्यादा माना जा रहा है। अगस्त के महीने में बारिश के कारण धूल कणों की मात्रा कम रहती है और एक्यूआई सामान्य तौर पर 60 से 80 के बीच ही दर्ज किया जाता है, लेकिन मंगलवार को यह 122 और बुधवार को 116 दर्ज किया गया।