फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से आगरा में बदहाली: सड़कों पर 'सैलाब'... घरों में भरा पानी, अभी यह हाल तो मानसून में क्या होगा ?

Fri, 21 May 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
बुधवार को हुई बारिश से शहर का हुआ यह हाल - फोटो : अमर उजाला
ताऊते के असर के कारण आगरा में बुधवार को हुई बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की हकीकत सामने ला दी। सड़कों पर पानी के रूप में लापरवाही का रेला बह निकला। न तो नालों की सफाई कराई गई और न ही निकाली गई सिल्ट को हटाया गया। बारिश से सिल्ट फिर से नालों में समा गई। नाले चोक होने से आईएसबीटी, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी, सेंट जोंस, राजामंडी, नालबंद, नाई की मंडी, सुल्तान पुरा, आगरा कैंट, मधु नगर सहित पूरे शहर में सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। शहर में रुक रुक कर हो रही बारिश ने शहर की सड़कों पर न केवल जलभराव कर दिया बल्कि खोदाई वाले लोहामंडी, नौबस्ता, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, बोदला, शाहगंज, अवधपुरी, मारुति एस्टेट, दहतोरा मोड़ के इलाकों में सड़कें दलदल में बदल गईं। मेयर और नगर आयुक्त के निरीक्षण में शहर के नाले चोक मिले थे, वहीं अफसर दावा कर रहे थे कि बड़े नालों की सफाई कराई जा रही है। अफसरों के इन दावों की पोल बारिश ने खोल दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बुधवार रात को हुई झमाझम बारिश से वीआईपी रोड खेरिया मोड़ पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को पूरे दिन की रिमझिम और रात में 8 बजे के बाद हुई तेज बारिश के कारण सड़कों पर और घरों के अंदर पानी भर गया। जिन एक दो नालों की सफाई कर सिल्ट बाहर निकाली गई थी, वह वापस नालों में ही समा गई। रात की बारिश में दयालबाग के कबीर नगर, मुगल रोड, कमलानगर, शंकरगढ़ पुलिया, अलबतिया रोड समेत कई जगह एक से डेढ़ फुट तक पानी सड़कों पर भर गया।
विज्ञापन

3 of 7
भगवान टाकीज सर्विस रोड पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रवि बिहारी माथुर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि कमरों में बैठे अफसरों को फील्ड में भेजकर नाला सफाई दिखवाएं। सबसे पहले शहर के 21 बड़े नालों की सफाई टेल एंड से कराई जाए और हर दिन इनसे निकली सिल्ट का क्यूबिक मीटर में रिकाॅर्ड तलब किया जाए। जब तक बड़े नालों की सफाई टेल एंड से नहीं होगी, तब तक पीछे से आ रहे छोटे नालों के पानी की निकासी नहीं होगी।

4 of 7
दयालबाग के कबीर नगर में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की शाम को दयालबाग के कई इलाकों में दो से तीन फुट तक पानी भर गया। सौ फुटा रोड पर घुटनों तक पानी भर गया। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मुगल रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी में भी पानी भर गया। यहां भी रात में लोगों का आवागमन बंद हो गया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि उन्होंने दयालबाग पहुंचकर मौका मुआयना किया। इसके पहले यमुना के गेट खोल दिए जाते हैं, ताकि पानी दयालबाग के भीतर नहीं जा सके। 
विज्ञापन

5 of 7
कौशलपुर रोड पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
ये हैं शहर के बड़े नाले, जो लबालब भरे
अमर सिंह गेट नाला, लंगड़े की चौकी, महावीर नाला, औलिया रोड नाला, नाला काजीपाड़ा, एसएन मेडिकल कॉलेज नाला, जीवनी मंडी नाला, नाला कंसखार, हसनपुरा, नौबस्ता नाला, राजश्री नाला, यमुनापार बड़ा नाला, वंदना फैक्टरी नाला, बोदला नाला, फ्रीगंज नाला, मंटोला नाला, शंकरगढ़ पुलिया, ताजमहल पूर्वी गेट नाला समेत नाले लबालब भरे हुए हैं। चमड़े की कतरन, कचरा और सिल्ट के कारण छोटे नालों का पानी इनमें से निकल नहीं पा रहा। 
विज्ञापन

6 of 7
भावना टावर के पास हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
पुराने शहर के बड़े नालों की सफाई नहीं
पीपलमंडी के पार्षद रवि माथुर ने कहा कि पुराने शहर के बड़े नालों की सफाई ही नहीं की गई। जब अप्रैल में सफाई शुरू होनी थी तो क्यों नहीं कराई गई। अब भी अधिकारी नगर आयुक्त को गुमराह कर रहे हैं। 100 मीटर नाला साफ कर गलत रिपोर्ट दे रहे हैं कि पूरा नाला साफ हो गया।  

सिर्फ ऊपरी कतरनें हटाईं
खातीपाड़ा की पार्षद प्रियंका प्रजातिव ने कहा कि नालों की तलीझाड़ सफाई का काम अब तक शुरू नहीं हुआ। केवल ऊपर से कतरनें और पॉलिथीन हटाकर उसे नाला सफाई बता रहे हैं। बुधवार की बारिश में ही बुरे हालात हो गए, मानसून में न जाने क्या होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किशोरपुरा सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण में पता लगेगी सच्चाई
राजनगर के पार्षद बंटी माहौर ने कहा कि नाले टूटे हुए हैं और सिल्ट से भरे हैं। बस्ती में पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। फोटो सेशन करके जेसीबी चली जाती है और गलत रिपोर्ट देते हैं कि नाला साफ हो गया। मौके का निरीक्षण करें तब सच्चाई पता चलेगी। 

अब लगाई 15 अधिकारियों की ड्यूटी 
नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने कहा कि मैंने बारिश के कारण बुधवार से ही 15 अधिकारियों की ड्यूटी हर दिन नाला सफाई निरीक्षण के लिए लगाई है। वह मॉनीटरिंग कर रिपोर्ट देंगे। हर सेनेटरी इंस्पेटर को फील्ड में रहने और जलभराव पर पंप लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मानसून में जलराव न हो, इसलिए नालों की सफाई पूरी गंभीरता से करने को कहा है। 30 जून के बाद ढिलाई बरतने वाले अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें