आगरा में तैनात पुलिसकर्मी सचिन कौशिक की सूझबूझ से लखनऊ की एक महिला की जान बचा ली गई। महिला ने ट्वीट करके जान देने की बात कही थी। सचिन ने बताया कि सोमवार की देर शाम उन्हें राजस्थान से ट्वीट किया गया कि प्लीज इस बहन की कोई हेल्प कीजिए, यह कुछ कर नहीं ले। महिला लखनऊ की रहने वाली है। जब सचिन कौशिक ने महिला के ट्वीट को देखा तो उसमें लिखा था कि वह जीवन से तंग आ चुकी है। स्क्रीन शॉट के साथ फोटो में पंखे पर दुपट्टा भी बंधा हुआ दिखाई दे रहा था। इसे सचिन को भी टैग किया गया था। सचिन ने ट्वीट करने वाले से महिला का पता पूछा। इस पर करीब पांच मिनट में महिला का मोबाइल नंबर ही मिल पाया।
सचिन कौशिक ने इसकी जानकारी प्रभारी एएसपी मोहम्मद मुश्ताक को दी। एएसपी ने लखनऊ के डीसीपी वेस्ट देवेश पांडेय को जानकारी दी। इस पर लखनऊ पुलिस भी सक्रिय हो गई। इसी दरम्यान सचिन ने महिला से बात करने की कोशिश की।
विज्ञापन
3 of 5
महिला ने पोस्ट की थी यह फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बातचीत में महिला काफी परेशान लग रही थी। वह बार-बार रो रही थी और जान देने की बात कह रही थी। इस पर सचिन लगातार उसकी काउंसिलिंग करते रहे। काफी कोशिश के बाद महिला ने अपना पता भी बता दिया।
4 of 5
पुलिसकर्मी सचिन कौशिक
- फोटो : Sachin Kaushik/Facebook
लखनऊ पुलिस कमिश्नर के पीआरओ ने सचिन से संपर्क किया। इसके बाद थाना गाजीपुर की पुलिस महिला के घर तक पहुंच गई। पुलिस ने महिला की पारिवारिक समस्या का समाधान कराया। इस तरह महिला को जान देने से बचाया गया।