फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Etah: एक घंटे की झमाझम बारिश से सड़कों पर जलभराव, सरकारी दफ्तरों में भी भरा पानी

Wed, 20 Jul 2022 06:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
1 of 6
सरकारी दफ्तरों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
एटा जिले में बुधवार को झमाझ बारिश हुई। इससे खेत पानी से भर गए। धान की रोपाई करने के लिए इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल गए। उन्होंने रोपाई का काम तेजी के साथ शुरू कर दिया है। तमाम किसान बारिश के बीच से ही रोपाई में जुटे हुए नजर आए। वहीं गर्मी में भी कुछ कमी आई है। इधर, शहर में एक घंटे हुई झमाझम बारिश के बाद नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर के सभी नाले ओवरफ्लो हो गए, जिससे शहर की सड़कों समेत गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया। यहां तक सरकारी कार्यालयों में भी घुटनों तक पानी भर गया। विभिन्न कार्यों से आए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर के नगला पोता, किदवई नगर, मेहता पार्क, घंटाघर, हाथी गेट, गांधी मार्केट, बाबूगंज आदि में जलभराव हो गया। पड़ोसी जनपद कासगंज में बदरा जमकर बरसे। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 
विज्ञापन

2 of 6
एसएसपी कार्यालय में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी कार्यालय के बाहर जलभराव

दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई झमाझम बारिश से पूरे शहर में जलभराव हो गया। कचहरी रोड स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चारों ओर पानी भर गया। लोगों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों को भी भरे हुए पानी से होकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 6
न्यायालय परिसर में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

न्यायालय परिसर में भी भरा पानी

कचहरी रोड स्थित न्यायालय परिसर में भी जलभराव हो गया। यहां से गुजरने वाला नाला ओवरफ्लो हो चुका था। न्यायालय परिसर में जलभराव के साथ सड़कों पर भी पानी भर गया, जिससे नाला और सड़क में अंतर ही समझ नहीं आ रहा था। फरियादियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

4 of 6
कलक्ट्रेट परिसर में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

कलक्ट्रेट भी हुआ जलमग्न

दोपहर को एक घंटे की झमाझम बारिश ने कलक्ट्रेट में भी जलभराव कर दिया। जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट से एनआईसी कार्यालय तक जलभराव की स्थिति बनी रही। यहां पर फरियादियों व अन्य कार्यों से आए लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 6
सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला

शिवपुरी मोहल्ले का भी यही हाल

आगरा रोड स्थित शिवपुरी मोहल्ले में भी जलभराव से हालात ज्यादा खराब हो गए। गलियों में चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। नाले व नालियां उफान मारते नजर आए। राहगीरों को गली में हो रहे गड्ढे जलभराव से नजर नहीं आए और कई लोग गिरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धान की रोपाई करते युवक - फोटो : अमर उजाला
उपकृषि निदेशक रोतास कुमार ने कहा कि बुधवार को हुई बारिश से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। जिले में एक लाख 394 हेक्टेयर का रकबा खरीफ फसल का है। जिसमें धान का रकबा करीब 18 हजार हेक्टेयर का है।  इससे किसान धान की रोपाई कर रहा है। 

प्रभारी ईओ एवं एएसडीएम रामनयन ने कहा कि शहर में जहां पर भी जलभराव की स्थिति बनी है, वहां पर पंप द्वारा पानी निकलवाया जाएगा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें