फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बदली आगरा शहर की सूरत: 24 घंटे बाद भी भरा है पानी, खोखले निकले मेयर के दावे, देखें तस्वीरें

Fri, 30 Jul 2021 11:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
बारिश के बाद भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
पूरे शहर की सड़कें नदियों में बदल गईं। शहर के मोहल्ले तलैया बन गए, लेकिन शहर के मेयर का दावा था कि पानी जितनी तेजी से भरा, उतनी तेजी से निकल भी गया। जबकि हकीकत में शहर की 30 से ज्यादा जगहें ऐसी रहीं, जहां सड़कों पर पानी 24 घंटे बाद भी भरा रहा। गलियों में जलभराव के कारण लोग घरों से निकलने की स्थिति में नहीं हैं। नाले-नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरा हुआ है, लेकिन मेयर की तरह अफसरों के दावे भी तुरंत पानी निकासी के हैं। अमर उजाला ने ऐसी कुछ जगहों को देखा, जहां बारिश खत्म होने के 24 घंटे बाद तब सड़कों, गलियों में लबालब पानी भरा है। शहर में अवैध कॉलोनियों नहीं, बल्कि आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा बसाए गए ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कें पानी से 24 घंटे बाद भी भरी हुई मिलीं। 
विज्ञापन

2 of 6
आईएसबीटी के पास भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
आईएसबीटी के सामने से लेकर आरटीओ कार्यालय वाली सड़क पर जलभराव के कारण गहरे गड्ढे हो गए। यहां आरटीओ ऑफिस जाने वाले लोग गिरने से बचे तो कुछ गड्ढे में गिर ही पड़े। ट्रांसपोर्ट नगर में 8 गलियां और ब्लॉक ऐसे हैं, जहां पानी शाम को 24 घंटे बाद भी भरा हुआ था। दुकानों के आगे पानी भरा होने से दुकानदारों ने शटर का ताला खोला ही नहीं। यही हाल देवरी रोड, सोहल्ला, सेवला की गलियों का रहा, जहां त्यागी नगर, सरवन नगर, अग्रवाल कॉलोनी, नगला बजेरा और अबुल उलाई दरगाह को जाने वाली सड़क का रहा, जहां लोग जलभराव से होकर ही निकल सके। 
विज्ञापन

3 of 6
सड़कों पर भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
दलील: कई इलाके कटोरीनुमा 
कई इलाके कटोरीनुमा है, जहां जलभराव नालों की वजह से नहीं, बल्कि अन्य कारणों और भौगोलिक स्थिति के कारण है। ऐसे ही इलाकों के लिए 25 पंप लगवाए हैं। जिन जगहों पर जलभराव के कारण नालों में पीछे से सिल्ट, कचरा आया, उसे भी बृहस्पतिवार सुबह से साफ कराया गया है। जलभराव क्यों हुआ, इसके कारणों को जानकर उसके निदान की योजनाएं बनाकर कार्रवाई करेंगे। - निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त

4 of 6
पश्चिमपुरी की सड़क का हाल - फोटो : अमर उजाला
पूरे शहर में हालात खराब
मेयर के दावे एकदम गलत हैं। कमला नगर में पानी नहीं भरा, पर पूरे शहर में विकराल हालात रहे। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और मेयर उन पर कार्रवाई नहीं कर रहे। इसीलिए हालात खराब हो रहे हैं। सदन हो नहीं रहा, सवालों के जवाब कैसे मिलेंगे। - शिरोमणि सिंह, पार्षद
विज्ञापन

5 of 6
सड़क पर कीचड़ और गड्ढों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
जलभराव और कीचड़ जमा है
ट्रांसपोर्ट नगर में लगातार पानी भरा हुआ है। मुख्य सड़कों से ब्लॉक दो फुट तक नीचे हैं। न नाले बनाए हैं और न ही जल निकासी की व्यवस्था है। कोई ट्रांसपोर्टर यहां क्यों आए। दुकान खोलने के लिए जलभराव और कीचड़ से निकलना पड़ता है। पूरे देश में कोई ट्रांसपोर्ट नगर ऐसी दुर्दशा वाला है क्या। - वीरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, ट्रांसपोर्ट चैंबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फतेहाबाद रोड कलाल खेरिया में बारिश से हुई कीचड़ - फोटो : अमर उजाला
पानी निकासी की व्यवस्था नहीं
बारिश के बाद हालात बेहद खराब हैं। कीचड़ और जलभराव से 8 सेक्टर जूझ रहे हैं। 24 घंटे क्या, यहां चार से पांच दिन तक पानी भरा रहेगा, जब तक सूख नहीं जाता। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। हम सबसे ज्यादा टैक्स चुका रहे, पर सबसे बदहाल स्थिति में हैं। - देवेंद्र गुप्ता, महासचिव, आगरा गुड्स करियर एसोसिएशन

बच्चों को बाहर भेजने में डर लगता है
दो दिन से पानी भरा हुआ है। घर से सामान लाने के लिए बच्चों को भेजने में डर लगता है कि जलभराव में कोई गड्ढा न हो गया हो। लोग बारिश की दुआ करते हैं, पर हमारी कालोनी के लोग जलभराव के डर से ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पानी हमारी कालोनी की ओर न बरसे।  - मुन्नी देवी, त्यागी नगर

ये कैसी स्मार्ट सिटी: ताजनगरी की सड़कों से बारिश का पानी उतरा तो सामने आई यह हकीकत

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें