फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में मुठभेड़: कुख्यात अनिल बावरिया को मार गिराने के बाद पुलिस को तीन बदमाशों की तलाश

Tue, 27 Oct 2020 12:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
मुठभेड़ में कुख्यात अनिल बावरिया ढेर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना कट के किनारे सर्विस रोड पर पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश अनिल बावरिया को मार गिराया। लेकिन उसके तीन साथी भागने में सफल रहे। उनकी तलाश में एसटीएफ (विशेष कार्यबल) और नौहझील, मांट, राया थाने की पुलिस रातभर जंगल खंगालती रही।
विज्ञापन

2 of 6
एसटीएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ के एडिशनल एसपी आरके मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ नोएडा को बदमाशों के एक्सप्रेसवे के आसपास होने की जानकारी मिली थी। इसी सूचना पर थाना नौहझील पुलिस भी सक्रिय हुई और संयुक्त रूप से बदमाशों की घेराबंदी की गई। बाजना कट के निकट आरकेडियन स्कूल के पीछे ट्यूवबेल पर बैठे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। 
विज्ञापन

3 of 6
मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात बदमाश - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में अनिल बावरिया पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मुठभेड़ स्थल से तीनों बदमाश गांव जरैलिया और गांव पारसौली की ओर भाग गए। 
 

4 of 6
एक्सप्रेसवे किनारे खड़ीं पुलिस की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल से जरैलिया आधा किमी और पारसौली एक किमी दूर है। गांव तक पहुंचने के लिए कई स्थानों पर घने जंगल से होकर गुजरना पड़ता है। पुलिस को आशंका थी कि बदमाश जंगल अथवा खेतों में छिपे हो सकते हैं। इसलिए एसटीएफ और थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में रातभर जुटी रही। 
विज्ञापन

5 of 6
मथुरा में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
थाना नौहझील क्षेत्र में जिस स्थान पर पुलिस ने कुख्यात बदमाश अनिल बावरिया को ढेर किया। वहां फोरेंसिक टीम पहुंची और घटनास्थल पर पड़े बदमाश के खून के नमूने लिए। बदमाशों की कार, रिवॉल्वर, तमंचे और पहचान पत्रों से भी हाथों के निशान लिए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चिकित्सकों ने कुख्यात बदमाश को मृत घोषित किया - फोटो : अमर उजाला
हाइवे पर लूट करने वाले एक्सल गैंग के दो लाख के इनामी अनिल उर्फ अमित बावरिया पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अलीगढ़ के थाना टप्पल में वर्ष 2019 में लूट, वर्ष 2020 में मथुरा के नौहझील थाने में दो लूट के मुकदमे हुए। इसी वर्ष हरियाणा के हथीन में लूट और दुष्कर्म, पलवल के थाना सदर में लूट और डकैती के कई मुकदमे दर्ज किए गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें