फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ साल पुरानी विंटेज कारों के मनमोहक दीदार, देखें तस्वीरें

Fri, 12 Oct 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 8
हिमालयन चैलेंज कार रैली। - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी के लोगों ने गुरुवार को विंटेज कारों का दीदार किया। अवसर था दिल्ली से 21 सितंबर को शुरू हुई हिमालयन चैलेंज कार रैली के यहां पहुंचने का। इसमें कई देशों के लोगों अपनी खास कार के साथ हिस्सा लिया। रैली में सभी कारें अस्सी से सौ साल पुरानी थीं। 
विज्ञापन

2 of 8
हिमालयन चैलेंज कार रैली। - फोटो : अमर उजाला
विंटेज कार रैली में शामिल यूके, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, कनाडा, पॉलेंड, न्यूजीलैंड, फ्रांस के 47 विंटेज कार चालक अपनी कारों के साथ रैली के अंतिम पड़ाव में आगरा पहुंचे। रैली एलपीटीआई और इरा के सहयोग से आयोजित की गई। 
विज्ञापन

3 of 8
हिमालयन चैलेंज कार रैली। - फोटो : अमर उजाला
विंटेज कार रैली का दिल्ली, चंडीगढ़, मैकडलगंज, मनाली, सांगला, शिमला, मसूरी, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, नेपाल-बरदिया नेशनल पार्क, पोखरा, काठमांडू, चितवन नेशनल पार्क, लखनऊ होते हुए 21वें दिन आगरा में समापन हुआ। 

4 of 8
हिमालयन चैलेंज कार रैली। - फोटो : अमर उजाला
रैली के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में विदेशी विंटेज कार चालकों को एडवेंचरस और रूट डायवर्जन का भी सामना करना पड़ा। कई पहाड़ी इलाकों और संकरे रास्तों से गुजरने का चालकों का अनुभव भी रोमांचकारी रहा। 
विज्ञापन

5 of 8
हिमालयन चैलेंज कार रैली। - फोटो : अमर उजाला
सभी विंटेज कारें वर्ष 1919 से लेकर 1956 के बीच के मॉडल की थीं। 
विज्ञापन

6 of 8
हिमालयन चैलेंज कार रैली। - फोटो : अमर उजाला
विंटेज कारों को देखने के लिए बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। ताजमहल के आसपास से निकल रहे बच्चे काफी देर तक इन कारों को निहारते रहे। 
विज्ञापन

7 of 8
हिमालयन चैलेंज कार रैली। - फोटो : अमर उजाला
माता-पिता के साथ जा रहे बच्चों ने भी अपने अभिभावकों से कार देखने की इच्छा जाहिर की। कई बच्चों और उनके परिवार के लोगों ने विंटेज कार के साथ फोटो भी खिंचाए।  
विज्ञापन

8 of 8
हिमालयन चैलेंज कार रैली। - फोटो : अमर उजाला
आगरा में हिमालयन चैलेंज कार रैली का समापन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें