फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा हाईवे गैंगरेप: मम्मी के साथ तीन अंकल ने किया था गंदा काम, हमारे 50 रुपये भी छीन लिए

Thu, 11 Oct 2018 03:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
दोनों बच्चे दहशत में हैं। गुरुग्राम के एक स्कूल में बड़ा बेटा कक्षा पांच में पढ़ता है और दूसरा कक्षा तीन में। बदमाशों ने दोनों को बेरहमी के साथ पीटा। बच्चों की आंखें सूज रहीं हैं। जब बच्चों से पूछा गया तो कहने लगे कि तीन अंकल थे। बंदूक थी उनके हाथ में है। मम्मी को पीटा और गंदा काम किया। हमें दादी ने 50 रुपये दिए थे वह भी छीन लिए।

मंगलवार की भोर में इटावा के इस परिवार पर जो जुल्म और ज्यादती हुई उसे सुनने भर से रूह कांप उठती है। ऑटो चालक का यह परिवार गुरुग्राम जा रहा था। पिछले दस साल से ऑटो चालक गुरुग्राम में ही रहकर अपने परिवार का लालन-पालन करता है। दो बेटे हैं उसके। बड़ा बेटा आठ साल और छोटा बेटा छह साल का है। दंपती अपने दोनों बेटों के साथ इटावा के बकेवर से गुरुग्राम जाने के टैंकर में सवार हुए थे। 

मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर टोल प्लाजा और रिफाइनरी के बीच टैंकर में सवार हुए तीन बदमाशों ने इस परिवार के साथ लूटपाट करने के बाद महिला से गैंगरेप किया था। इस घटना के बाद से परिवार दहशत में है। दोनों बच्चे तो इस कदर घबराए हुए हैं कि बात बात पर रोने लगते हैं। जब हमने बात करने की कोशिश की तो बड़ा बेटा बोला...हमें वह अंकल मार देंगे। उनके पास बंदूक थी। हमारी मम्मी को बहुत मारा था। उनके साथ गंदा काम किया। बच्चों ने बताया कि गांव में चाचा के बेटे का जन्मदिन था। उसमें वह लोग शामिल होने के लिए गए थे। वह तो मम्मी-पापा के साथ टैंकर में सो गए थे। सभी ड्राइवर वाले केबिन में बैठे हुए थे। ड्राइवर अंकल ने गाड़ी को खड़ा किया था। इसी बीच गुंडे टैंकर में चढ़ गए। चेहरे पर घूंसे थप्पड़ मारे थे। छोटे बेटे का हाथ भी एक बदमाश ने मोड़ दिया था।       
 
विज्ञापन

2 of 5
rape
नशे में थे दरिंदे, एक ने किया तीन बार रेप, पूरे परिवार को मारने के लिए भी कह रहे थे
टैंकर में महिला के साथ गैंगरेप करने वाले दरिंदे नशे में बताए जा रहे हैं। इनमें एक ने तो महिला के साथ तीन बार रेप किया था। बाद में पूरे परिवार को मारने के लिए कह रहे थे। इसी बीच सामने से एक गाड़ी की लाइट पड़ी तो टैंकर से कूदकर भाग गए।

टैंकर में जिस वक्त बदमाश सवार हुए उस समय इटावा का यह परिवार सो रहा था। बदमाशों ने टैंकर में ड्राइवर केबिन में सवार हो सभी को जगा लिया और तलाशी लेने लगे। बैग में 7000 रुपये थे जिन्हें बदमाशों ने ले लिया। पीड़ित महिला के पति ने बताया कि तीनों बदमाश नशे में लग रहे थे। बच्चों को भी पीटने लगे थे। एक ने तीन बार रेप किया था। जब केबिन से उतरने लगे तो उनमें से एक बोला कि सभी को मार दो। इसी बीच सामने से आई एक जीप की जब लाइट पड़ी तो यह कूदकर भाग गए। पुलिस मान रही है कि आरोपी आसपास के ही रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में तीन लोग पकड़ भी लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि यही वारदात में शामिल हैं, लेकिन अभी पुलिस खुलासा नहीं कर रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
UP Police
मेडिकल के बाद हुए पीड़िता के बयान, परिवार के लोग भी पहुंचे
पुलिस ने बुधवार को पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। वहीं, घटना की जानकारी पाकर इटावा से पीड़़िता के परिवार वाले भी मथुरा पहुंच गए। अभी यह परिवार मथुरा में है। लेकिन माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह को अपने गांव के लिए चले जाएंगे। महिला के परिवार वालों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें कई बदमाशों को पहचान भी कराई लेकिन उनमें से कोई नहीं था।

 

4 of 5
babloo kumar ssp mathura
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों को लगा दिया है। 12 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने उठा लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि नशेड़ी युवक हैं। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
बबलू कुमार, एसएसपी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kunwar narendra singh
गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी कर दी जाए फांसी
टैंकर में महिला से गैंगरेप की रालोद ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपियों को पकड़ने की मांग पुलिस-प्रशासन से की है। ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग भी दोहराई है। रालोद के जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी, अनु शर्मा, विमलादेवी, सुमन शर्मा, अनीता सिंह, मुन्नी देवी, पूनम शर्मा, कुसुम शर्मा, राधादेवी, असगरी बेगम, मिथलेश, कल्पना शर्मा, जयवीर सिंह, लोकेश शर्मा, बच्चन पहलवान, हरवीर, राजेश शर्मा, पवन शर्मा, अली शाह, भूरी सिंह जाट, धर्म सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें