फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey: मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर की आगरा जोन में भी तलाश, चप्पे-चप्पे पर लगे पोस्टर, पुलिस अलर्ट

Tue, 07 Jul 2020 09:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की आगरा जोन में भी तलाश तेज हो गई है। जोन के सभी थानों के साथ-साथ पोल, चौराहों, बाजारों में उसके पोस्टर चस्पा कराए गए हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमाओं पर पुलिस को अलर्ट किया गया है। आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास पर शासन ने 2.5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Kanpur Encounter - फोटो : amar ujala
कानपुर जिले के बिकरू गांव में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे से मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इनमें से आगरा जिले के पोखर पांडे गांव निवासी सिपाही बबलू कुमार और मथुरा जिले के जितेंद्र पाल भी थे। 
विज्ञापन

3 of 5
बदमाश विकास दुबे का पोस्टर लगाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर चंबल के बीहड़ से जुड़े थाना क्षेत्रों के गांवों में पुलिस कुख्यात बदमाश के पोस्टर लगवा रही है। दोनों राज्यों की सीमा पर भी अलर्ट है। जोन के सभी जिलों में पुलिस को सतर्क किया गया है। 

4 of 5
बदमाश विकास दुबे का पोस्टर लगाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
जोन के सभी थानों, प्रमुख बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और नेशनल हाईवे के सभी टोल प्लाजा पर भी विकास के पोस्टर चस्पा कराए गए हैं। पोस्टर में अपील की है कि थाना प्रभारी और सीओ के नंबर पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टूंडला टोल प्लाजा पर लगे विकास दुबे के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
टूंडला टोल प्लाजा पर कुख्यात अपराधी के पोस्टर लगाए गए हैं। थाना प्रभारी जेएन अस्थाना ने बताया कि वो कानपुर से भागकर हाईवे से इधर आ सकता है। इसलिए उसके पोस्टर टोल प्लाजा पर लगवाए गए हैं। हाइवे पर तैनात पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें