कानपुर की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में बदमाशों की शामत आ गई है। फिरोजाबाद जिले में रविवार की रात दो अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इसमें कुख्यात गैंगेस्टर विक्की बॉक्सर उर्फ विकास उर्फ भानुप्रताप सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो बदमाशों को गोली लगी है। मुठभेड़ की एक घटना में चौकी इंचार्ज बाल-बाल बच गए।
2 of 5
मुठभेड़ में पकड़ा गया शातिर बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
एसओजी को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी विक्की बॉक्सर उर्फ विकास पुत्र मुन्नालाल निवासी सरस्वती नगर थाना टूंडला अपने एक साथी के साथ किसी वारदात की फिराक में शिकोहाबाद की तरफ जा रहा है। एसओजी की टीम ने बाइक सवार दोनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो वो तेजी से शिकोहाबाद की तरफ भागे। टीम ने उनका पीछा किया।
3 of 5
बदमाश के पैर में लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों की सूचना मिलते ही शिकोहाबाद पुलिस ने भी घेराबंदी कर दी। इस पर बदमाश पुलिस के ऊपर फायर करते हुए अरौंज पुलिया से नहर पटरी पर भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश विकास के पैर में गोली लगी, जिससे वो मोटरसाइकिल सहित वहीं गिर गया। उसका साथी सचिन भाग रहा था, जिसे घेराबंदी करते हुए पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
घायल बदमाश को कड़ी सुरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि घायल बदमाश विक्की बॉक्सर उर्फ विकास शातिर किस्म का अपराधी है। इस पर करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक अभियोग दर्ज हैं। वर्ष 2017 में फिरोजाबाद के प्रमुख उद्योगपति संजय मित्तल के अपहरण का यह मुख्य अभियुक्त था। यह अभी कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर जेल से छूटा था।
मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर का इलाज करते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
थाना उत्तर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर बबलू लहका पकड़ा गया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसका साथी फरार हो गया। बदमाशों से मुठभेड़ बंबा चौराहे के पास हुई। इस दौरान बदमाशों की तरफ से चलाई गई गोली कोटला रोड चौकी इंचार्ज अनिल कुमार के हाथ से रगड़कर निकल गई। एसपी देहात ने बताया कि बबलू लहका हिस्ट्रीशीटर है, उस पर लूट-हत्या के 10 मुकदमे दर्ज हैं।