फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के पिता का छलका दर्दः एनकाउंटर से सूबे की सत्ता हिल जाती इसलिए मध्य प्रदेश सरकार की गोदी में बैठाया

Fri, 10 Jul 2020 12:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

यूपी की सत्ता गडबड़ाजाती इसलिए शिवराज की गोदी में बैठा दिया, सब मिले हुए हैं
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर मुठभेड़ में शहीद सिपाही जितेंद्र का फाइल फोटो, विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद परिवार - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे उज्जैन में पकड़ा गया है। कानपुर मुठभेड़ में शहीद होने वाले पुलिस के जवान जितेंद्र पाल के पिता तीर्थ राज का गुस्सा दोनों सूबे की सरकारों पर फूटा। मृत पुलिसकर्मियों पर भी कई-कई राउंड गोलियां चलाई गईं थीं। कई मांगों का सिंदूर मिटा दिया, माताओं के आंचल सूने कर दिए... बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की उज्जैन में हुई गिरफ्तारी पर रुंधे गले से शहीद सिपाही जितेंद्र पाल के पिता तीर्थराज ने कहा, साहब ये तो रामराज्य के रामदूत हैं इनका कुछ नहीं होने वाला। विकास को साजिशन बचाया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
शहीद सिपाही जितेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शहीद सिपाही के पिता तीर्थराज ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर अमर उजाला को प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जिस प्रकार गद्दारी कर पुलिस को मरवा दिया गया, उसी प्रकार से विकास की गिरफ्तारी के ऑपरेशन में भी गद्दारी हुई है। क्योंकि विकास के एनकाउंटर से सूबे की सत्ता हिल जाती, इसलिए मध्यप्रदेश सरकार की गोदी में बैठा दिया गया। अन्यथा यूपी पुलिस से बचकर उसका जाना नामुमकिन है।
 

ये भी पढ़ें- उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी यूपी पुलिस की नाकामी, दुर्दांत को मार देना चाहिए: शहीद के पिता
विज्ञापन

3 of 5
सिपाही जितेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कुछ घंटे पहले दुर्दांत विकास की लोकेशन फरीदाबाद में दिखा रहे थे और उसके बाद सीधे वह महाकाल पहुंच गया। तीर्थराज ने कहा कि अभी तक विकास दुबे के असली संरक्षणदाताओं को हाथ तक नहीं लगाया है। शातिर दिमाग के विकास दुबे को नेताओं ने ही बचाया है। 

4 of 5
अस्थि विसर्जन के दौरान शहीद सिपाही जितेंद्र का परिवार - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कहां हैं वो जरा सी बातों पर तीखा विरोध करने वाले कट्टरवादी संगठन, किसी एक ने भी विकास के खिलाफ आवाज तक नहीं उठाई। यह शहीद पुलिसकर्मियों के साथ सरासर अन्याय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद सिपाही के घर जानकारी जुटाने पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पिता के साथ घर में शोकाकुल शहीद जितेंद्र की मां रानी देवी, भाई जेनेंद्र, सुरेंद्र और बहन पूजा तथा ग्रामीणों ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी पर आक्रोश व्यक्त किया है। सभी ने कहा है कि उसका भी एनकाउंटर होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- अस्थि विसर्जित कर शहीद के भाई ने लिया संकल्प, पुलिस परीक्षा की पास, वर्दी मिलते ही करूंगा अपराधियों का सफाया

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें