कमलेश तिवारी हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं का आक्रोश थम नहीं रहा है। आगरा में विश्व हिंदू महासंघ ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए एमजी रोड पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और मजिस्ट्रेट के समझाने के बाद कार्यकर्ता सड़क से हट। वहीं मैनपुरी में विहिप व बजरंग दल के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर हत्यारों को फांसी देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
2 of 5
एमजी रोड पर बैठे प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू महासंघ के आगरा प्रभारी गोपाल सिंह चाहर व महानगर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार दोपहर को धाकरान चौराहे से कलक्ट्रेट की ओर जुलूस के रूप में निकले। चंद कदम आगे ही बढ़ पाए थे कि पुलिस पहुंच गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया। गुस्साए कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
3 of 5
आगरा में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला
गोपाल सिंह ने कमलेश तिवारी की सुरक्षा कम किए जाने पर सवाल खड़े किए। कहा कि खुफिया रिपोर्ट के बाद भी कमलेश तिवारी की सुरक्षा क्यों हटाई गई, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने मृतक के परिजनों को 10 करोड़ रुपया बतौर मुआवजा देने की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
4 of 5
लोगों ने जिलाधिकारी को सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कमलेश तिवाही हत्याकांड के विरोध में पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। वहीं हिंदू जागरण मंच ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में शहर के क्रिश्चियन तिराहा पर इस्लामिक कट्टरवाद का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि इस्लामिक कट्टरवादियों को समय रहते सबक नहीं सिखाया गया तो यह घातक साबित हो सकते हैं। वहीं, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए कहा कि हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए।