प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सोमवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। मंच से लेकर हेलीपैड को दुरुस्त करने के काम में कारीगर दिन भर जुटे रहे। सीएम योगी के मंच से लेकर पूरे पंडाल को सात कुंतल फूलों से सजाया गया है। पूरा कार्यक्रम स्थल भगवा रंग में नजर आ रहा है, वहीं प्रशासन ने काले कपड़े पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
2 of 7
सैनिक पड़ाव मैदान में जनसभा संबोधित करेंगे सीएम योगी
इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल को छह जोन में बांटा गया। सैनिक पड़ाव स्थित कार्यक्रम पंडाल में डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों को जिम्मा सौंपा है साथ ही दायित्वों का ठीक तरह से निर्वहन करने के निर्देश दिए। शाम को सांसद ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
3 of 7
मैदान में किया गया पानी का छिड़काव
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर दो बजे के आसपास सैनिक पड़ाव में उतरेगा। हेलीपैड से लेकर स्विस कॉटेज तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इसके साथ ही कॉटेज में एसटीडी कॉलिंग सहित फोन, बैठने के लिए वीआईपी सोफे आदि का भी इंतजाम किया गया है। यह सीएम के मिनी आफिस की तरह होगा।
4 of 7
मैदान में बनाया गया विशाल मंच
सुरक्षा के लिहाज से सैनिक पड़ाव को छह जोन में बांटा गया है। पहले जोन में हेलीपैड, दूसरे जोन में मंच, तीसरे जोन में वीआईपी और मीडिया, चौथे जोन में वीआईपी पार्किंग, पांचवें जोन में साधारण पार्किंग और छठवें जोन में आम जनता के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है। इन सभी जोन में एक एक एसडीएम के साथ सीओ और पुलिस बल का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
पुलिस को दिशा निर्देशन देते एएसपी
पूर्व में सीएम के कार्यक्रमों में काले झंडे दिखाए गए हैं। इसके दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने काले कपड़े पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सुरक्षा कर्मियों और एंट्री प्वाइंट पर ड्यूटी करने वाले अधिकारियों से साफ कहा गया है कि अंदर आने जाने वालों की ठीक से तलाशी ली जाए। यदि को काला कपड़ा पहन कर भी आता है तो उससे विनम्र अनुरोध के साथ उसे निकालने या बदल के आने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
पुलिस अधिकारी
पीएसी के कर्मियों से रायफल लेकर आने से मना किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने निर्देशित करते हुए पीएसी कर्मियों से कहा है कि वह लाठी लेकर ही आएं। उनकी जहां भी ड्यूटी हो लाठी के साथ ही मुस्तैदी से डटे रहें। शिकोहाबाद रोड पर बनाए गए गेट से वीवीआईपी और वीआईपी प्रवेश कर सकेंगे, लेकिन वीआईपी के किसी सहयोगी और गनर को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सीएम के कार्यक्रम को लेकर पूरा सैनिक पड़ाव भगवा रंग में रंग दिया गया है। पूरे मैदान में केसरिया रंग के पर्दे लगाए गए हैं। यहां बने रामलीला मंच को भी भगवा रंग से ही ढक दिया गया है। मंच को गेंदा के फूल से सजाया गया है। इसके अलावा कई विदेशी फूलों के गुलदस्ते भी लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि पंडाल की सजावट में सात कुंतल फूल लगाए गए हैं।