ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर रविवार को सूफियाना कलाम और गजलों की नरमी के बाद मुंबई के रॉक बैंड उड़ान के दृष्टिबाधित कलाकारों ने धमाल मचाया। पुलवामा के शहीदों को ‘कर चले हम फिदा वतन साथियों..., मेरा रंग दे वसंती चोला...’ गीत प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
2 of 7
Divyang artists pay tribute to martyrs
रॉक बैंड के गायक डेनियल डिसूजा ने पुकारता चला हूं मैं..., बार बार देखो हजार बार देखो... से माहौल को रूमानी कर दिया। गायिका मोहसिना हथोड़कर ने अजीब दास्तां हैं ये..., पान खाए सैंया हमार... जैसे गीतों से दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन
3 of 7
Divyang artists pay tribute to martyrs
रॉक बैंड के अंकुर गुप्ता ने तेरी दीवानी..., मितवा..., सैंयोनी...गीत प्रस्तुत किए। दीपक ने मैं हूं झूम झूम झुमरू..., एक हसीना थी, एक दीवाना था... सुनाकर देर रात तक दर्शकों को झुमाया। मुंबई के इन दिव्यांग कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने भी जमकर हौसला आफजाई की।
4 of 7
Divyang artists pay tribute to martyrs
इससे पहले आरडी केले ने सुगम गायन और धर्मेश ने गजल पेश की। लखनऊ के मिथलेश लखनवी ने सूफियाना कलाम पेश करके समा बांधा। ताज के सितारे के कलाकारों गौरव, नयन जैन, ध्रुव तिवारी, नेहा, आरती, अनुष्का माथुर, आरती सरीन, श्रेया ने गायन और नृत्य प्रस्तुति से सभी को बांधे रखा।
विज्ञापन
5 of 7
taj mahotsav 2019
अवीवा अकादमी की कलाकारों ने नृत्य, शुभ सक्सेना ने तबला वादन, तोयशी घिल्डियाल की नृत्य प्रस्तुति को भी सराहा गया। तनिष्का वर्मा की नृत्य प्रस्तुति और सुमित और रिंकू ने गीतों ने भी तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
6 of 7
Taj Mahotsav
नर्तंगनपति समूह के कलाकारों ने शाम को मुक्ताकाशीय मंच पर भरतनाट्यम में नर्तन गणपति की प्रस्तुति दी। इसमें कलाकार गणेश की सभी मुद्राएं दर्शाते हैं। डीपीएस में भरतनाट्यम शिक्षक सौरव दास के साथ कंपनी सेक्रेट्री बैंक अधिकारी आंचल जैन, तनय हलधर, पौषाली घोष, प्रताप सरकार ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
सदर के मुक्ताकाशीय मंच पर फरह स्थित लुई ब्रेल स्कूल के दिव्यांग विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य पेश किया। विजय उप्रैती ने गीत गाया। वर्क बैंक के कलाकार केके सूफी ने अपने साथियों के साथ बालीवुड के नए और पुराने नगमे प्रस्तुत किए।