फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week: दिल्ली के गुलाब से ताजनगरी में महकी मोहब्बत, रोज-डे पर युवा कही दिल की बात

Fri, 07 Feb 2020 10:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
गुलाब हुआ महंगा - फोटो : अमर उजाला
प्यार की कश्ती में सवार होकर चलने वालों के लिए हाल-ए-दिल बयां करने का मौसम आ गया है। वेलेंटाइन वीक यानी प्यार के इस त्योहार का जश्न रोज डे के साथ शुरू हो गया। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे तक पहुंचने के लिए मोहब्बत की सात रस्मों से होकर गुजरना पड़ेगा। रोज डे पर गुलाब का फूल देकर दिल की बात कही गई।   
विज्ञापन

2 of 6
गुलाब - फोटो : social media
दिलवालों का शहर दिल्ली मोहब्बत की नगरी आगरा के प्रेमियों की धड़कनों के तार जोड़ने का जरिया बना। रोज डे पर युवक-युवतियां ने दिल्ली का गुलाब एक-दूसरे को थमाकर अपने मन की बात कही। विवाहित जोड़ों के अलावा दोस्त और परिजनों को भी अपनों ने गुलाब देकर रिश्ते की महक का एहसास कराया। इस पर्व को खास बनाने के लिए मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता से भी गुलाब मंगाया गया, लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड दिल्ली के फूलों की है।
विज्ञापन

3 of 6
rose day
ढाई लाख गुलाब की होगी सप्लाई
आगरा के बाजारों से गुलाब की जबरदस्त मांग है। यह मांग दिल्ली, मेरठ आदि में पॉली हाउस में गुलाब की खेती करने वाले किसान पूरी करेंगे। वहां से करीब दो से ढाई लाख गुलाब की सप्लाई आगरा के बाजारों में होगी। फ्लावर डेकोरेटर के मुकेश कुशवाहा ने बताया कि पूरे हफ्ते में आगरा में आठ से 10 लाख रुपये के गुलाब की बिक्री होने की उम्मीद है। 

4 of 6
Rose day
गुलाब की कीमत
15 से 20 रुपये की कीमत वाले गुलाब की कीमत भी बढ़कर 40 से 50 रुपये तक पहुंच गई है। अभी लाल गुलाब 20 से 40 रुपये तक मिल रहा है। जबकि पीला, सफेद, गुलाब रंग के गुलाब 40 रुपये के मिल रहे हैं। गुलाब से बना गुलदस्ता 250 से 300 रुपये से शुरू है। गिफ्ट गैलरी के रमन ने बताया कि आर्टिफिशियल गुलाब की भी मांग रही। यह 35 रुपये से 300 रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

5 of 6
rose day
फूल विक्रेता राकेश चंद्र ने बताया कि दिल्ली से गुलाब की सप्लाई हो रही है। वेलेंटाइन वीक के लिए 60 हजार फूल मंगाए हैं। पूरे हफ्ते गुलाब की अच्छी डिमांड रहेगी। फूल विक्रेता राजपाल यादव ने कहा कि वेलेंटाइन वीक के लिए 1200 बंडल गुलाब मंगवाएं हैं। ताजनगरी में इस हफ्ते सात दिन में आठ से 10 लाख का व्यवसाय होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुलाब
हर रंग होता है विशेष महत्व

लाल रंग के गुलाब: लाल रंग का गुलाब प्यार और रोमांस के लिए दिया जाता है। इसलिए किसी खास को ही दें। 
गुलाबी गुलाब: गुलाबी रंग का गुलाब उसके लिए है जिसकी आप तारीफ करना चाहते हों। जिसकी हर बात आपको पसंद हो।
सफेद गुलाब: इस रंग का गुलाब शुद्धता, मासूमियत और बिना शर्त प्यार को दर्शाता है। किसी को सफेद रोज देने का मतलब होता है कि आप उसे बताना चाह रहे हैं कि मैं आपके साथ हूं।
पीले रंग के गुलाब: यह दोस्ती का प्रतीक माना जाता है। जो कोई आपका खास दोस्त हो उसे दे सकते हैं या जिससे दोस्ती करना चाहते हैं उसे दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें