फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ की निगरानी में संपन्न हुई एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा, देखें तस्वीरें

Sun, 29 Jul 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा, - फोटो : अमर उजाला
लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा कराई गई। आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद जिलों के कई केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। 
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा: सघन तलाशी के बाद मिली इंट्री, केंद्रों पर एसटीएफ की नजर

2 of 5
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा, - फोटो : अमर उजाला
दूर दराज के हजारों परीक्षार्थी रात में ही इन जिलों में पहुंच गए थे। परीक्षा के चलते होटल, धर्मशालाएं फुल हो गई थीं। हजारों परीक्षार्थियों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टैंड पर रात गुजारी। इसके बाद सुबह होते ही अपने अपने परीक्षा केंद्र को रवाना हुए। यूपी बोर्ड परीक्षा की तरह एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में एसटीएफ की नजर रही। परीक्षा साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक हुई। 
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा: सघन तलाशी के बाद मिली इंट्री, केंद्रों पर एसटीएफ की नजर

3 of 5
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा, - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में 146 परीक्षा केंद्रों पर 65268 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। यहां अंग्रेजी विषय के अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 58094 और पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 7174 है। एडीएम सिटी केपी सिंह नोडल अधिकारी बनाए। परीक्षा में 164 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 146 पर्यवेक्षक, 47 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 16 जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई। 

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा: सघन तलाशी के बाद मिली इंट्री, केंद्रों पर एसटीएफ की नजर

4 of 5
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा, - फोटो : अमर उजाला
फिरोजबाद में 22 केंद्रों पर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित कराई गई। 10 हजार से अधिक महिला परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। महिला अभ्यर्थी परिवारीजनों के साथ यहां पहुंची। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए। कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा: सघन तलाशी के बाद मिली इंट्री, केंद्रों पर एसटीएफ की नजर

5 of 5
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा, - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के 41 केंद्रों पर यह परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। आयोग के निर्देश पर परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों से बालों को बांधने का क्लैचर, घड़ी, हाथों का बैंड, चश्मे, पर्स, टोपी, बेल्ट आदि ले जाने से रोका गया। आयोग से आए समन्वयक सतीश मिश्रा के अनुसार अभी तक परीक्षा शांति पूर्वक से संपन्न हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें