यूपी पुलिस में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आगरा में तैनात यातायात निरीक्षक आनंद ओझा की बात करें तो वो बड़े पर्दे पर शुक्रवार से रिलीज हो रही 'रण' फिल्म में मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। आंनद ओझा ने बताया कि फिल्म एक्शन, रोमांस और इमोशन से भरपूर है। वह फौजी बने हैं। ये फिल्म पर्सनल रिवेंज पर बनी है। वह काजल राघवाणी के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन चंद्र पंत ने किया है। फिल्म 13 मई को झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं अब ये फिल्म यूपी में रिलीज हो रही है।
यातायात निरीक्षक व अभिनेता आनंद ओझा ने बताया कि फिल्म 'रण' एक्शन से भरपूर फ़िल्म है, जिसमें रोमांस और इमोशन का तड़का भी है। अपनी भूमिका के संबंध में उन्होंने बताया कि वे एक आर्मी मेन की भूमिका में हैं, लेकिन कहानी बॉर्डर की नहीं बल्कि पर्सनल रिवेंज की है । फ़िल्म में उनकी जोड़ी काजल राघवाणी के साथ है।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
चंद्र पंत ने बताया कि रण एक संपूर्ण फ़िल्म है, जिसकी भाषा भोजपुरी है, जबकि आम भोजपुरी फिल्मों की तरह इसमें लटका झटका नहीं, बल्कि एक संवेदनशील फ़िल्म है जो हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
फ़िल्म के निर्देशक चंद्र पंत एक जाने माने निर्देशक हैं। मूल रूप से नेपाल निवासी चंद्र पंत नेपाल और अमेरिका में भी फ़िल्म मेकिंग कर चुके हैं।
4 of 5
फिल्म का सीन
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता आनंद ओझा ने बताया कि एक्शन फिल्मों के दीवानों को रण के एक्शन में नवीनता दिखेगी। एक मसाला फिल्म का टोटल वैरिएशन इस फिल्म में दर्शकों को दिखाई देने वाला है।
निर्माता अरुण कुमार मिश्रा की यह पहली फ़िल्म है, जबकि इनकी दूसरी फ़िल्म ' माही " भी बनकर तैयार है। उन्होंने बताया कि वे सार्थक व मनोरंजक फिल्मों का निर्माण करते रहेंगे। फिल्म में म्यूजिक दिवंगत धनंजय मिश्रा का है, जबकि स्टोरी ,डायरेक्शन और एक्शन तीनों चंद्रपंत के हैं। इसके अलावा फिल्म में देव सिंह, मनोज टाइगर, सीपी भट्ट, अरुण कुमार मिश्रा भी नजर आएंगे ।