आगरा के फतेहपुर सीकरी में स्थानीय युवकों के हमले का शिकार हुए स्विस जोड़े को उत्तर प्रदेश पुलिस ने नायाब तोहफा दिया है। पुलिस के इस प्रयास की चहुंओर सराहना हो रही है। पर्यटक भारत से मीठी यादें लेकर जाएं, यही पुलिस का प्रयास था।
विज्ञापन
2 of 7
पर्यटकों पर हमला
- फोटो : ANI
बता दें कि आगरा के फतेहपुरसीकरी में स्विटजरलैंड के लुसान से घूमने आए क्वांटम क्लार्क और उनकी गर्लफ्रेंड मैरी ड्रॉग पर कुछ युवकों ने पत्थरों से हमला कर दिया था। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला विदेश मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय तक पहुंचा और खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कठोरतम कार्रवाई के आदेश पुलिस को दिए थे।
विज्ञापन
3 of 7
इलाज कराते हुए
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने तुरंत हमले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया। घायल पर्यटकों को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। हमले के कारण भारत में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठे।
4 of 7
Twitter
ऐसे में भारत की 'अतिथि देवो भव' की छवि को बरकरार रखने के लिए यूपी पुलिस ने ट्विटर के जरिए एक मुहिम चलाई। दोनों पर्यटकों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए चले Get Well Soon Campaign में ट्विटर पर लोगों से #GWSMarieAndJeremy के साथ अपने संदेश ट्वीट करने को कहा गया।
विज्ञापन
5 of 7
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस पर देश और दुनियाभर से हजारों शुभकामना संदेश ट्वीट किए गए। पुलिस ने इन सभी संदेशों को एक बुकलेट के रूप में संकलित किया है। यह बुकलेट एसएसपी आगरा और पीआरओ डीजीपी यूपी ने नई दिल्ली जाकर स्विस एम्बेसी और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को भेंट की।
विज्ञापन
6 of 7
एसएसपी अमित पाठक ने किताब भेंट की
- फोटो : अमर उजाला
अब यह बुकलेट स्विस पर्यटक कपल क्वांटम क्लार्क और मैरी ड्रॉग को भेंट की जाएगी। यूपी पुलिस का कहना है कि इससे पर्यटक भारत को लेकर एक मीठी याद अपने साथ रख सकेंगे।
यूपी पुलिस के इस अनूठे प्रयास को स्विटजरलैंड के समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है और वहां के लोगों ने ट्विटर पर #uppolice मुहिम चलाकर धन्यवाद दिया है। इसके अलावा विदेश मंत्रालय और भारत सरकार की ओर से भी पुलिस के प्रयासों की सराहना हो रही है।